शेखपुरा में बैंक लोन का बड़ा बकायेदार गिरफ्तार:स्टूडियो खोलने के लिए लिया था कर्ज, नीलाम वाद कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा में बैंक लोन का बड़ा बकायेदार गिरफ्तार:स्टूडियो खोलने के लिए लिया था कर्ज, नीलाम वाद कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा में लंबे समय से बैंक ऋण नहीं चुकाने वाले एक बड़े बकायेदार को करंडे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी नीलाम वाद कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में की गई। गिरफ्तार बकायेदार की पहचान लुतौथ गांव निवासी मिसो चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी के रूप में हुई है। आरोपी ने निकटवर्ती चेवाडा स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक शाखा से स्टूडियो खोलने के नाम पर ऋण लिया था। कोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मनोज चौधरी ने वर्षों पूर्व ऋण राशि ली थी, लेकिन वह न तो बैंक को ब्याज जमा कर रहा था और न ही मूलधन लौटा रहा था। बैंक द्वारा बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद उसने ऋण चुकता नहीं किया। इसके बाद, बैंक ने बाध्य होकर उसके खिलाफ नीलाम वाद कोर्ट में एक सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कड़ी पुलिस निगरानी में नीलाम वाद कोर्ट में भेज दिया गया है। शेखपुरा में लंबे समय से बैंक ऋण नहीं चुकाने वाले एक बड़े बकायेदार को करंडे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी नीलाम वाद कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में की गई। गिरफ्तार बकायेदार की पहचान लुतौथ गांव निवासी मिसो चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी के रूप में हुई है। आरोपी ने निकटवर्ती चेवाडा स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक शाखा से स्टूडियो खोलने के नाम पर ऋण लिया था। कोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मनोज चौधरी ने वर्षों पूर्व ऋण राशि ली थी, लेकिन वह न तो बैंक को ब्याज जमा कर रहा था और न ही मूलधन लौटा रहा था। बैंक द्वारा बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद उसने ऋण चुकता नहीं किया। इसके बाद, बैंक ने बाध्य होकर उसके खिलाफ नीलाम वाद कोर्ट में एक सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के बाद मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कड़ी पुलिस निगरानी में नीलाम वाद कोर्ट में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *