किशनगंज में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:डीएम विशाल राज के नेतृत्व में कई नावें ध्वस्त, वाहन पकड़े

किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी विशाल राज के नेतृत्व में शुक्रवार को विभिन्न नदी घाटों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बालू खनन में प्रयुक्त कई नावें ध्वस्त की गईं और एक ओवरलोड वाहन जब्त किया गया। इस अभियान में ADMO आदित्य कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर नदी के बीच तक पहुंचने के लिए नावों का उपयोग कर अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल बुलडोजर की मदद से इन अवैध नावों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नाव निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। पोठिया क्षेत्र में भी प्रशासन को बड़ी सफलता मिली। छापेमारी के दौरान एक ओवरलोड वाहन जब्त किया गया, जो अवैध रूप से खनन की गई बालू लेकर जा रहा था। वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदी हुई थी। प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम ने विभिन्न घाटों पर खनन गतिविधियों की गहन जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन के खिलाफ जारी इस अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिलेभर में प्रशासन की इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा खान एवं भूतत्व विभाग का कार्यभार संभालने के बाद राज्यभर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज हुआ है, जिसका असर किशनगंज में भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल प्रशासन की छापेमारी जारी है और आने वाले दिनों में भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान और तेज किए जाने की संभावना है। किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी विशाल राज के नेतृत्व में शुक्रवार को विभिन्न नदी घाटों पर औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बालू खनन में प्रयुक्त कई नावें ध्वस्त की गईं और एक ओवरलोड वाहन जब्त किया गया। इस अभियान में ADMO आदित्य कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर नदी के बीच तक पहुंचने के लिए नावों का उपयोग कर अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल बुलडोजर की मदद से इन अवैध नावों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही नाव निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। पोठिया क्षेत्र में भी प्रशासन को बड़ी सफलता मिली। छापेमारी के दौरान एक ओवरलोड वाहन जब्त किया गया, जो अवैध रूप से खनन की गई बालू लेकर जा रहा था। वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक बालू लदी हुई थी। प्रशासन ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की टीम ने विभिन्न घाटों पर खनन गतिविधियों की गहन जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन के खिलाफ जारी इस अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिलेभर में प्रशासन की इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा खान एवं भूतत्व विभाग का कार्यभार संभालने के बाद राज्यभर में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज हुआ है, जिसका असर किशनगंज में भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल प्रशासन की छापेमारी जारी है और आने वाले दिनों में भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान और तेज किए जाने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *