भागलपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया। जहां जीजा की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमौनी शाहपुर निवासी मोहम्मद नजीर उर्फ गुड्डू (50) के रूप में हुई है, जबकि घायल मोहम्मद शमी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद नजीर अपने बहनोई को ट्रेन पकड़वाने के लिए बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के गौराचक्की के पास की है। सड़क किनारे पड़े थे दोनों मृतक के पुत्र मोहम्मद गुलजार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। आनन-फानन में सड़क से उठाकर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पिताजी को मृत घोषित कर दिया। हबीबपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। भागलपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया। जहां जीजा की मौत हो गई। मृतक की पहचान तमौनी शाहपुर निवासी मोहम्मद नजीर उर्फ गुड्डू (50) के रूप में हुई है, जबकि घायल मोहम्मद शमी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद नजीर अपने बहनोई को ट्रेन पकड़वाने के लिए बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के गौराचक्की के पास की है। सड़क किनारे पड़े थे दोनों मृतक के पुत्र मोहम्मद गुलजार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। आनन-फानन में सड़क से उठाकर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पिताजी को मृत घोषित कर दिया। हबीबपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


