बेकाबू ट्रक घर पर पलटा, 5 घायल:नवादा में नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट, रेस्क्यू जारी

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बिगहा के पास NH20 पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इस हादसे में घर में मौजूद पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में दो अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों में एक ही परिवार के शिवक मांझी, मीना देवी, सजन कुमार और कन्हैया कुमार शामिल हैं। मीना देवी की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ। शिवक मांझी और डोम मांझी के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा ट्रक चालक की पहचान गया निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। उसे भी चोटें आईं और उसने सदर अस्पताल में अपना इलाज कराया। चालक ने बताया कि वह गिरियक जा रहा था, तभी गलत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसे चकमा दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति कटवाई। ग्रामीणों ने घायलों और फंसे हुए चालक को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चालक ने यह भी बताया कि गलत दिशा से वाहन चलाने के कारण अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन ऐसे चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बिगहा के पास NH20 पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इस हादसे में घर में मौजूद पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में दो अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों में एक ही परिवार के शिवक मांझी, मीना देवी, सजन कुमार और कन्हैया कुमार शामिल हैं। मीना देवी की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ। शिवक मांझी और डोम मांझी के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा ट्रक चालक की पहचान गया निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। उसे भी चोटें आईं और उसने सदर अस्पताल में अपना इलाज कराया। चालक ने बताया कि वह गिरियक जा रहा था, तभी गलत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उसे चकमा दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा। घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति कटवाई। ग्रामीणों ने घायलों और फंसे हुए चालक को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चालक ने यह भी बताया कि गलत दिशा से वाहन चलाने के कारण अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन ऐसे चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *