बटाला के पास भीषण सड़क हादसा::मां वैष्णो देवी से लौट रहे मानसे के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर टिप्पर से टकराई, 2 की मौत, 14 घायल

बटाला के पास भीषण सड़क हादसा::मां वैष्णो देवी से लौट रहे मानसे के श्रद्धालुओं की ट्रैवलर टिप्पर से टकराई, 2 की मौत, 14 घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें मां वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर बटाला के पास उधोवाल अड्डे पर हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण टक्कर में ट्रैवलर सवार 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब उधोवाल अड्डे के पास आगे जा रहा एक टिप्पर अचानक पक्की सड़क से कच्चे रास्ते की तरफ उतर गया। टिप्पर के अचानक मुड़ने या रुकने के कारण पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर सीधे टिप्पर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सभी घायल मानसा के रहने वाले, अमृतसर रेफर
इस हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु/पर्यटक मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो मां वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक होकर अपने घर वापस लौट रहे थे।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी 14 घायलों को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर रेफर कर दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मानसा स्थित उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *