किशनगंज में स्वर्ण व्यवसायी से 35-40 भर सोना की लूट:72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV खंगाल रही पुलिस

किशनगंज में स्वर्ण व्यवसायी से 35-40 भर सोना की लूट:72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV खंगाल रही पुलिस

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई 35-40 भर सोने की लूट को 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। सोमवार रात हुई इस वारदात में लाखों के जेवरात लूटे गए थे, लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गंगा प्रसाद साह ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, सोमवार रात करीब 10-11 बजे वह झाँसी रानी चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। 3 बदमाश जेवरात से भरा बैग छीनकर फरार उन्होंने 35-40 भर सोने के जेवरात एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे। सुभासनगर पहुंचते ही पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका, डिक्की तोड़ी और जेवरात से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि, 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो बदमाशों का कोई सुराग मिला है और न ही लूटे गए सोने की बरामदगी हो पाई है। CCTV खंगाल रही पुलिस इस लूट की घटना से बहादुरगंज के स्वर्ण व्यवसायियों में भारी दहशत है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि रात में दुकान बंद कर घर जाना अब सुरक्षित नहीं रहा। वे लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद से कई दुकानदार सुरक्षा कारणों से समय से पहले ही अपनी दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। पीड़ित व्यवसायी ने चिंता व्यक्त की कि यदि पुलिस जल्द बदमाशों को नहीं पकड़ती तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों के जरिए सुराग जुटाने की बात कह रही है। लेकिन 72 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई 35-40 भर सोने की लूट को 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। सोमवार रात हुई इस वारदात में लाखों के जेवरात लूटे गए थे, लेकिन पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी गंगा प्रसाद साह ने मंगलवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, सोमवार रात करीब 10-11 बजे वह झाँसी रानी चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। 3 बदमाश जेवरात से भरा बैग छीनकर फरार उन्होंने 35-40 भर सोने के जेवरात एक बैग में रखकर अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे। सुभासनगर पहुंचते ही पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका, डिक्की तोड़ी और जेवरात से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हालांकि, 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो बदमाशों का कोई सुराग मिला है और न ही लूटे गए सोने की बरामदगी हो पाई है। CCTV खंगाल रही पुलिस इस लूट की घटना से बहादुरगंज के स्वर्ण व्यवसायियों में भारी दहशत है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि रात में दुकान बंद कर घर जाना अब सुरक्षित नहीं रहा। वे लगातार पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद से कई दुकानदार सुरक्षा कारणों से समय से पहले ही अपनी दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। पीड़ित व्यवसायी ने चिंता व्यक्त की कि यदि पुलिस जल्द बदमाशों को नहीं पकड़ती तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों के जरिए सुराग जुटाने की बात कह रही है। लेकिन 72 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *