भोजपुर में लापता महिला का शव दूसरे दिन मिला है। गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास स्थित कुएं से शव बरामद हुआ है। मृतका मां देवी पीरो के जैसीडीह गांव की रहने वाली थी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। मृतका के भैंसुर बिजेंद्र कुमार राय ने बताया कि घर से अकेले निकली थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में मिला। पता नहीं वह इसमें कैसे डूब गई। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घर में दो पुत्री ज्योति कुमारी और राखी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में लापता महिला का शव दूसरे दिन मिला है। गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास स्थित कुएं से शव बरामद हुआ है। मृतका मां देवी पीरो के जैसीडीह गांव की रहने वाली थी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। मृतका के भैंसुर बिजेंद्र कुमार राय ने बताया कि घर से अकेले निकली थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान उसका शव कुएं में मिला। पता नहीं वह इसमें कैसे डूब गई। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। घर में दो पुत्री ज्योति कुमारी और राखी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


