बीकानेर में आधी रात झमाझम बारिश:गांवों से शहर तक दिन में सूरज ने तपाया, रात में अचानक तेज बारिश

बीकानेर में आधी रात झमाझम बारिश:गांवों से शहर तक दिन में सूरज ने तपाया, रात में अचानक तेज बारिश

गुरुवार देर रात बीकानेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते जोर पकड़ लिया और मध्यरात्रि तक जारी रही। इस दौरान एक दौर मूसलाधार बारिश का भी रहा, जिससे शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, जस्सूसर गेट, करमीसर और श्रीरामसर सहित विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तेज बरसात के चलते लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बिजली आपूर्ति देर रात तक ठप बारिश और तेज हवाओं के असर से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। देर रात करीब 12:45 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को कुछ समय तक अंधेरे में रहना पड़ा। हालांकि मौसम में आई ठंडक के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बड़ी संख्या में लोगों को कमरे के बजाय खुले चौक में रात गुजारनी पड़ी। गांवों में तेज गर्जना के साथ बरसे बादल शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का दौर चला। लूणकरणसर क्षेत्र में देर रात मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। क्षेत्र में चारों ओर काले बादल छा गए तथा आकाशीय बिजली लगातार चमकती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान में गिरावट से राहत बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने लोगों से आकाशीय बिजली और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर नहीं जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानो के लिए राहत किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, वहीं बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खेतों और खुले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल खेत में बुवाई का समय आ रहा है। किसान को अच्छे मानसून का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *