सवाईमाधोपुर में 20 MM बारिश:देर रात को शुरू हुआ बरसात का दौर सुबह तक चला, मौसम हुआ सुहावना

सवाईमाधोपुर में 20 MM बारिश:देर रात को शुरू हुआ बरसात का दौर सुबह तक चला, मौसम हुआ सुहावना

सवाई माधोपुर में गुरुवार को दिनभर तेज धूप बनी रही। सवाई माधोपुर में शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहावना हो गया। यहां देर रात बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शुक्रवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहा।
बारिश के दौरान आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक घुल गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम और अधिक खुशनुमा बना रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में हो रहा है बदलाव पिछले कुछ दिनों से सवाई माधोपुर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी तो कभी बादल छाने व बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिली है। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश देखने को मिली। जिले की सवाई माधोपुर तहसील में 20 MM, बौंली तहसील में 7 MM, मलारना डूंगर तहसील में 15MM बारिश दर्ज की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *