रात में घर से भागी पत्नी,बॉयफ्रेंड से मिलने रांची गई:पति-देवर पर जहर देने का आरोप, पटना महिला आयोग में शिकायत; अगली सुनवाई 14 जुलाई को

रात में घर से भागी पत्नी,बॉयफ्रेंड से मिलने रांची गई:पति-देवर पर जहर देने का आरोप, पटना महिला आयोग में शिकायत; अगली सुनवाई 14 जुलाई को

बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने यह इल्जाम लगाया है कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है और जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई है। दूसरी ओर पति का कहना है कि पत्नी खुद अपने ससुराल नहीं रहना चाहती है। वह 3 बजे रात में घर से भागकर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने रांची चली गई थी। वह अभी भी अपने बच्चों के खातिर अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है। यह पूरा मामला औरंगाबाद के दाउदनगर थाने का है। पति और देवर पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप महिला आयोग में आवेदन लड़की की मां की ओर से दिया गया है। आवेदिका ने कहा कि मेरी बेटी की शादी मई 2017 में हुई थी। शादी के बाद मेरी बेटी को मारा पीटा जाता था। यहां तक कि जान से मारने का भी कई बार प्रयास किया गया। लड़के के दोनों भाई ने मिलकर मेरी बेटी को गला दबाकर और जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह मेरी बेटी ने जान बचाई। वे लोग मुझे मेरी बेटी से बात नहीं करने देते और मायके भी नहीं आने देते हैं। 3 बजे रात में घर से भागी पत्नी दूसरी ओर पति का कहना है कि, ‘मैं अपनी पत्नी को रखना चाहता हूं, लेकिन वही मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। 2024 तक उसका मेरे और अपने ससुरालवालों के साथ अच्छा संबंध था। लेकिन रांची में जब मैं नौकरी करने गया और साथ में अपनी पत्नी को भी लेकर गया, जहां उसकी दोस्ती अन्य लड़कों से हुई। उसके बाद से ही वह घर में लड़ाई करने लगी। एक रात 3 बजे मेरी पत्नी भाग गई थी। मैंने इसके लिए थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। पति ने रांची से पत्नी को वापस लाया बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रजिया कामिल अंसारी ने कहा कि, ‘लड़की जब घर से भागी थी, तो वह छोटी बेटी को अपने साथ लेकर गई थी। पति की ओर से कहा गया कि जब वह रांची भागी थी, तो वह उसे वापस लाकर एक्सेप्ट भी किया था। उसकी पत्नी जिस लड़के के पास भागी थी, उसी ने पति को कॉल करके उसकी जानकारी दी थी।’ 6 महीने बाद लड़की ने नशे की दवा खा ली रजिया कामिल अंसारी ने आगे बताया कि, ‘वापस आने के 6 महीने बाद लड़की ने नशे की दवा खा ली और उसकी काफी तबीयत बिगड़ गई थी। पति ने उसका इलाज भी करवाया। वह 3 महीने अपने ससुराल भी रही, लेकिन फिर वह दूसरे मर्द के पास भाग गई। अभी भी पति बच्चों के लिए अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है।’ दूसरी ओर केस करने के बाद आवेदिका आयोग में आई ही नहीं है। इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 14 जुलाई दी गई है, जिसमें दोनों पक्ष की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने यह इल्जाम लगाया है कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है और जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई है। दूसरी ओर पति का कहना है कि पत्नी खुद अपने ससुराल नहीं रहना चाहती है। वह 3 बजे रात में घर से भागकर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने रांची चली गई थी। वह अभी भी अपने बच्चों के खातिर अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है। यह पूरा मामला औरंगाबाद के दाउदनगर थाने का है। पति और देवर पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप महिला आयोग में आवेदन लड़की की मां की ओर से दिया गया है। आवेदिका ने कहा कि मेरी बेटी की शादी मई 2017 में हुई थी। शादी के बाद मेरी बेटी को मारा पीटा जाता था। यहां तक कि जान से मारने का भी कई बार प्रयास किया गया। लड़के के दोनों भाई ने मिलकर मेरी बेटी को गला दबाकर और जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह मेरी बेटी ने जान बचाई। वे लोग मुझे मेरी बेटी से बात नहीं करने देते और मायके भी नहीं आने देते हैं। 3 बजे रात में घर से भागी पत्नी दूसरी ओर पति का कहना है कि, ‘मैं अपनी पत्नी को रखना चाहता हूं, लेकिन वही मेरे साथ नहीं रहना चाहती है। 2024 तक उसका मेरे और अपने ससुरालवालों के साथ अच्छा संबंध था। लेकिन रांची में जब मैं नौकरी करने गया और साथ में अपनी पत्नी को भी लेकर गया, जहां उसकी दोस्ती अन्य लड़कों से हुई। उसके बाद से ही वह घर में लड़ाई करने लगी। एक रात 3 बजे मेरी पत्नी भाग गई थी। मैंने इसके लिए थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। पति ने रांची से पत्नी को वापस लाया बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रजिया कामिल अंसारी ने कहा कि, ‘लड़की जब घर से भागी थी, तो वह छोटी बेटी को अपने साथ लेकर गई थी। पति की ओर से कहा गया कि जब वह रांची भागी थी, तो वह उसे वापस लाकर एक्सेप्ट भी किया था। उसकी पत्नी जिस लड़के के पास भागी थी, उसी ने पति को कॉल करके उसकी जानकारी दी थी।’ 6 महीने बाद लड़की ने नशे की दवा खा ली रजिया कामिल अंसारी ने आगे बताया कि, ‘वापस आने के 6 महीने बाद लड़की ने नशे की दवा खा ली और उसकी काफी तबीयत बिगड़ गई थी। पति ने उसका इलाज भी करवाया। वह 3 महीने अपने ससुराल भी रही, लेकिन फिर वह दूसरे मर्द के पास भाग गई। अभी भी पति बच्चों के लिए अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है।’ दूसरी ओर केस करने के बाद आवेदिका आयोग में आई ही नहीं है। इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 14 जुलाई दी गई है, जिसमें दोनों पक्ष की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *