बोलबम सेवा समिति की बैठक, तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे सदस्य

बोलबम सेवा समिति की बैठक, तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे सदस्य

भास्कर न्यूज| रूपौली सावन माह में कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से बोल बम सेवा समिति, बिरौली, रूपौली, छर्रापट्टी, डुमरी, सपाहा एवं टीकापट्टी के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष पहली बार बलसारा मोड़ पर निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर कार्तिक मंदिर, बिरौली में समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बमबम जायसवाल ने की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समिति सदस्यों ने सेवा शिविर की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए उन्हें धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पूर्व क्षेत्र के लोग पड़ोसी प्रखंडों में संचालित सेवा शिविरों में कई वर्षों से तन, मन और धन से सहयोग करते रहे हैं। इस बार अपने क्षेत्र में पहली बार शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। समिति के अनुसार, यह निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर टंकेश्वर से आगे बलसारा मोड़ पर 30 जुलाई से 24 अगस्त तक संचालित होगा। शिविर में कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
समिति ने बताया कि कांवरियों के विश्राम के लिए भव्य पंडाल बनाया जाएगा। निशुल्क नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में नींबू शरबत, एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। भास्कर न्यूज| रूपौली सावन माह में कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से बोल बम सेवा समिति, बिरौली, रूपौली, छर्रापट्टी, डुमरी, सपाहा एवं टीकापट्टी के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष पहली बार बलसारा मोड़ पर निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर कार्तिक मंदिर, बिरौली में समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बमबम जायसवाल ने की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समिति सदस्यों ने सेवा शिविर की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए उन्हें धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इससे पूर्व क्षेत्र के लोग पड़ोसी प्रखंडों में संचालित सेवा शिविरों में कई वर्षों से तन, मन और धन से सहयोग करते रहे हैं। इस बार अपने क्षेत्र में पहली बार शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। समिति के अनुसार, यह निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर टंकेश्वर से आगे बलसारा मोड़ पर 30 जुलाई से 24 अगस्त तक संचालित होगा। शिविर में कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
समिति ने बताया कि कांवरियों के विश्राम के लिए भव्य पंडाल बनाया जाएगा। निशुल्क नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में नींबू शरबत, एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *