रेलवे प्रशासन ने परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कल्याण-ईगतपुरी रेलखंड के आटगांव रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य का निर्णय लिया है। इस ब्लॉक से मुंबई से चलने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा जो गोरखपुर होकर चलती हैं। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की ये की यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक करके प्लेटफार्म पर आए। 5 से 7 जून के बीच कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित (देरी से) तथा पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू होने से रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
कई ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से कुछ देर रोककर चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से देरी से रवाना करने का निर्णय लिया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे द्वारा यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।


