किशोरी के अपहरण-छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार:मेरठ में एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला सुराग, इनाम घोषित करने की तैयारी

किशोरी के अपहरण-छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार:मेरठ में एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला सुराग, इनाम घोषित करने की तैयारी

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और छेड़छाड़ के चर्चित मामले का नामजद आरोपी नकुल पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के एक सप्ताह बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को देकर चकमा हुआ फरार पुलिस के अनुसार, किशोरी के बयान के आधार पर नकुल को मुकदमे में नामजद किया गया था। जांच के दौरान उससे पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच वह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय एसपी सिटी, सीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई जिलों में दबिश, फिर भी हाथ नहीं आया आरोपी नकुल की तलाश में मेरठ पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों के अलावा रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों से भी पूछताछ की है। आसपास के जिलों में भी दबिश दी गई, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय बताया जा रहा आरोपी फरारी के दौरान आरोपी के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ऑडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में वह खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार देता नजर आ रहा है। वहीं एक ऑडियो में पीड़िता की आवाज होने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस ने इन वायरल सामग्रियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और उनकी जांच की जा रही है। हरिद्वार में लोकेशन मिलने की चर्चा पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी की संभावित लोकेशन हरिद्वार क्षेत्र में मिलने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर वहां भी तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। लगातार फरारी को देखते हुए अब आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। पीड़ित पक्ष ने उठाए सवाल एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिवार ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *