जहानाबाद में शराब गोदाम का भंडाफोड़:उत्पाद विभाग ने मकान पर की छापेमारी, 5 लाख का अंग्रेजी शराब जब्त; एक महिला गिरफ्तार

जहानाबाद में शराब गोदाम का भंडाफोड़:उत्पाद विभाग ने मकान पर की छापेमारी, 5 लाख का अंग्रेजी शराब जब्त; एक महिला गिरफ्तार

जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव में उत्पाद विभाग ने गुरुवार को शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की गई। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घोसी गांव के एक अर्धनिर्मित मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण और बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उस मकान पर छापेमारी की। 455 लीटर झारखंड निर्मित बीयर जब्त छापेमारी के दौरान मकान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें कुल 455 लीटर झारखंड निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपए है। बरामदगी के बाद मकान को सील कर दिया गया। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया कार्रवाई के दौरान मौके से ज्योति देवी पत्नी राजन कुमार, नामक एक महिला को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में महिला शराब के भंडारण और तस्करी के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो लोगों पर नामजद केस दर्ज किया उत्पाद विभाग ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी नामजद करते हुए उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र के घोसी गांव में उत्पाद विभाग ने गुरुवार को शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की गई। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घोसी गांव के एक अर्धनिर्मित मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण और बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उस मकान पर छापेमारी की। 455 लीटर झारखंड निर्मित बीयर जब्त छापेमारी के दौरान मकान की गहन तलाशी ली गई, जिसमें कुल 455 लीटर झारखंड निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपए है। बरामदगी के बाद मकान को सील कर दिया गया। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया कार्रवाई के दौरान मौके से ज्योति देवी पत्नी राजन कुमार, नामक एक महिला को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में महिला शराब के भंडारण और तस्करी के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो लोगों पर नामजद केस दर्ज किया उत्पाद विभाग ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी नामजद करते हुए उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *