मरवाही वनमंडल में चार हाथियों का दल सक्रिय:माडाकोट गांव के पास जंगल में पहुंचे हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

मरवाही वनमंडल में चार हाथियों का दल सक्रिय:माडाकोट गांव के पास जंगल में पहुंचे हाथी, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

मरवाही वनमंडल के जंगलों में चार हाथियों का एक दल फिर से सक्रिय हो गया है। यह दल आज वन परिक्षेत्र मरवाही के गुल्लीडांड बीट के माडाकोट गांव के पास जंगल में देखा गया, जहां हाथी पेड़ों की छांव में आराम करते नजर आए। जानकारी के अनुसार, यह दल पहले तीन हाथियों का था, जो लगभग 161 दिन पहले एक बड़े झुंड से अलग होकर अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रहा है। बाद में एक और हाथी इसके साथ जुड़ गया, जिससे इनकी संख्या चार हो गई। यह हाथियों का दल लंबे समय से छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र और मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल और डिंडोरी जिलों के जंगलों में लगातार आवाजाही कर रहा है। करीब 17 दिन पहले यह दल मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ सीमा में दाखिल हुआ और धीरे-धीरे अलग-अलग वन क्षेत्रों से गुजरते हुए अब गुल्लीडांड बीट के माडाकोट इलाके में पहुंच गया है। वन विभाग इस दल की लगातार निगरानी कर रहा है और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं और हाथियों की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *