खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी:सांसद बोले-खुलेगा विकास और रोजगार का द्वार,परिवहन-निवेश को बढ़ावा मिलेगा

खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी:सांसद बोले-खुलेगा विकास और रोजगार का द्वार,परिवहन-निवेश को बढ़ावा मिलेगा

खगड़िया से पूर्णिया तक बनने वाली फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने इसे सीमांचल और खगड़िया के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। गुरुवार को खगड़िया परिसदन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में विकास, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। सांसद वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पटना से बेगूसराय तक फोरलेन सड़क उपलब्ध थी, लेकिन बेगूसराय से पूर्णिया तक सड़क की स्थिति खराब थी। उन्होंने इस मुद्दे को संसद में प्रमुखता से उठाया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें परियोजना को जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया था। आर्थिक विकास के लिए नई जीवनरेखा उन्होंने इस परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार सरकार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया। सांसद ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक सड़क निर्माण परियोजना नहीं है, बल्कि सीमांचल के आर्थिक विकास के लिए एक नई जीवनरेखा साबित होगी, जिससे व्यापार, परिवहन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। “डबल इंजन सरकार” का सहयोग सांसद राजेश वर्मा ने यह भी बताया कि खगड़िया जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में खगड़िया को कई और महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिलेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद ने मानसी स्थित प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रिस्टाइन और बुडको के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब सुलझ गया है। चिराग के हस्तक्षेप और पहल से मामला सुलझा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हस्तक्षेप और पहल से मामला सुलझा है, जिसके बाद अब फूड पार्क में जल्द उद्योग स्थापित होने की उम्मीद है। इससे जिले में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि खगड़िया में सड़क, पुल और पुलिया जैसी बुनियादी समस्याओं को समाप्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदलेगी।
सांसद ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रखा था और अब आगामी 24 जून को दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर फिर से अपने कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता मालिक के सामने पेश करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। खगड़िया से पूर्णिया तक बनने वाली फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने इसे सीमांचल और खगड़िया के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। गुरुवार को खगड़िया परिसदन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में विकास, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। सांसद वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पटना से बेगूसराय तक फोरलेन सड़क उपलब्ध थी, लेकिन बेगूसराय से पूर्णिया तक सड़क की स्थिति खराब थी। उन्होंने इस मुद्दे को संसद में प्रमुखता से उठाया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें परियोजना को जल्द मंजूरी देने का आश्वासन दिया था। आर्थिक विकास के लिए नई जीवनरेखा उन्होंने इस परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार सरकार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया। सांसद ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक सड़क निर्माण परियोजना नहीं है, बल्कि सीमांचल के आर्थिक विकास के लिए एक नई जीवनरेखा साबित होगी, जिससे व्यापार, परिवहन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। “डबल इंजन सरकार” का सहयोग सांसद राजेश वर्मा ने यह भी बताया कि खगड़िया जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार” के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले समय में खगड़िया को कई और महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिलेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद ने मानसी स्थित प्रिस्टाइन मेगा फूड पार्क से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रिस्टाइन और बुडको के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब सुलझ गया है। चिराग के हस्तक्षेप और पहल से मामला सुलझा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हस्तक्षेप और पहल से मामला सुलझा है, जिसके बाद अब फूड पार्क में जल्द उद्योग स्थापित होने की उम्मीद है। इससे जिले में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि खगड़िया में सड़क, पुल और पुलिया जैसी बुनियादी समस्याओं को समाप्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदलेगी।
सांसद ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रखा था और अब आगामी 24 जून को दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर फिर से अपने कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता मालिक के सामने पेश करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *