बिहार में मॉनसून आने को है और अभी भी कई जगह सड़कों के रिस्टोरेशन का काम नहीं हुआ है। इसे लेकर बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने बिहार के सभी नगर निकाय के नगर आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मॉनसून में लापरवाही नजर आने, एजेंसी की ओर से सुरक्षा के मानकों का पालन न करने या किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर स्थानीय निकाय FIR दर्ज करे। बैठक बुडको मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। प्रबंध निदेशक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पटना नगर निगम सहित सभी नगर निकाय क्षेत्र में खोदे गए सभी सड़कों के रिस्टोरेशन का काम 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए। गुणवत्ता और समय सीमा पर फोकस प्रबंध निदेशक ने कहा कि काम की गुणवत्ता और समय सीमा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलों के प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्थानिय नगर निकाय और जिलाधिकारी से समन्वय बनाकर रखेंगे और विशेष रूप से “हफ्ते में एक दिन मिलकर” काम की जानकारी देंगे।
पटना के लिए ‘मॉनसून’ का विशेष प्लान बनाने के निर्देश बैठक में निर्णय लिया गया कि पटना जिला के सभी परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक और सहायक परियोजना निदेशक अपने स्तर से “मॉनसून” का विशेष प्लान बनाएंगे और अपडेट रिपोर्ट के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही बुडको मुख्यालय के संबंधित सभी अभियंता और पदाधिकारी भी प्रबंध निदेशक के कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहेंगे। बिहार में मॉनसून आने को है और अभी भी कई जगह सड़कों के रिस्टोरेशन का काम नहीं हुआ है। इसे लेकर बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने बिहार के सभी नगर निकाय के नगर आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मॉनसून में लापरवाही नजर आने, एजेंसी की ओर से सुरक्षा के मानकों का पालन न करने या किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर स्थानीय निकाय FIR दर्ज करे। बैठक बुडको मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। प्रबंध निदेशक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पटना नगर निगम सहित सभी नगर निकाय क्षेत्र में खोदे गए सभी सड़कों के रिस्टोरेशन का काम 15 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए। गुणवत्ता और समय सीमा पर फोकस प्रबंध निदेशक ने कहा कि काम की गुणवत्ता और समय सीमा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलों के प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्थानिय नगर निकाय और जिलाधिकारी से समन्वय बनाकर रखेंगे और विशेष रूप से “हफ्ते में एक दिन मिलकर” काम की जानकारी देंगे।
पटना के लिए ‘मॉनसून’ का विशेष प्लान बनाने के निर्देश बैठक में निर्णय लिया गया कि पटना जिला के सभी परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक और सहायक परियोजना निदेशक अपने स्तर से “मॉनसून” का विशेष प्लान बनाएंगे और अपडेट रिपोर्ट के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही बुडको मुख्यालय के संबंधित सभी अभियंता और पदाधिकारी भी प्रबंध निदेशक के कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहेंगे।


