कैमूर के चांद बाजार में बैंक से लौट रहे एक व्यक्ति से हुई लूट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटे गए ₹39,500 नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना चांद थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां इंडियन बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे रमासंकर पांडे से ₹50,000 लूट लिए गए थे। भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि रमासंकर पांडे बैंक से पैसे निकालकर अपनी उधारी चुकाने मैजिक वाहन से चांद बाजार पहुंचे थे। वाहन से उतरते ही पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चांद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान कैमूर एसपी के निर्देश पर डीआईयू और स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान का उपयोग कर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने भभुआ हवाई अड्डा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी सरदार पटेल और रौशन पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए रुपयों में से ₹39,500 नगद, घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सरदार पटेल का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसपी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। कैमूर के चांद बाजार में बैंक से लौट रहे एक व्यक्ति से हुई लूट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटे गए ₹39,500 नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना चांद थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां इंडियन बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे रमासंकर पांडे से ₹50,000 लूट लिए गए थे। भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि रमासंकर पांडे बैंक से पैसे निकालकर अपनी उधारी चुकाने मैजिक वाहन से चांद बाजार पहुंचे थे। वाहन से उतरते ही पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चांद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान कैमूर एसपी के निर्देश पर डीआईयू और स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान का उपयोग कर अपराधियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने भभुआ हवाई अड्डा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी सरदार पटेल और रौशन पटेल के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए रुपयों में से ₹39,500 नगद, घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सरदार पटेल का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसपी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।


