हरियाणा एंटी करॅप्शन ब्यूरो ऐप लांच करेगा:बटन दबाते ही मुख्यालय पहुंचेगी शिकायत, VIDEO भी कर सकेंगे अपलोड

हरियाणा एंटी करॅप्शन ब्यूरो ऐप लांच करेगा:बटन दबाते ही मुख्यालय पहुंचेगी शिकायत, VIDEO भी कर सकेंगे अपलोड

हरियाणा के सरकारी विभागों में करॅप्शन खत्म करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो एक मोबाइल ऐप लांच करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि ऐप में केवल चार ऑप्शन होंगे। एंटी करप्शन ब्यूरो एक मोबाइल ऐप में एक बटन दबाने से मुख्यालय में कॉल चली जाएगी। जिसमें सीधे अपनी शिकायत बता सकते हैं। वहीं दूसरे में वीडियो अपलोड कर सकेंगे तथा एक में ऑडियो का ऑप्शन रहेगा। विशेष यह है कि आप इसमें शिकायत की बजाए सूचना भी दे सकते हैं। अगर आप खुद पार्टी नहीं बनना चाहते हैं तो भी विभाग आपकी सूचना पर एक्शन लेगा। एसीबी चीफ अरशिंद्र चावला के अनुसार ऐप आने से लोगों के हाथ में ही करप्शन के खिलाफ एक हथियार होगा, जिससे लोग सीधे उन तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। कई बार लोग शिकायत भेजने या फिर मेल करने की सोचते हैं लेकिन हर कोई इसे कर नहीं पाता।

अब जानिए ACB का एक्शन और प्लान…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *