बाड़मेर में एक युवक की टांके में डूबने से संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। टांके पर मिले बैग से परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद बॉडी को बाहर निकालकर गई। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके मालपुरा से नोखड़ा जाने वाली रोड की है। युवक 2 जून से रात से गायब है। फिलहाल पुलिस मेडिकल बॉर्ड से पोस्टमार्टम करवा रहे है। परिजनों ने युवक की पत्नी पर संदेह जताते हुए जांच करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार गरल निवासी तेजाराम (42) पुत्र गोमाराम 2 जून को जालोर से मजदूरी कर बाड़मेर अपने गांव के लिए रवाना हुआ था। लेकिन घर पर नहीं पहुंचा। परिवारों ने उसकी तलाश की गई। लेकिन मिला नहीं। बुधवार को दोपहर के समय मालपुरा से नोखड़ा जाने वाली रोड पर एक टांके पर बैग मिला। ग्रामीणों ने टांके की तरफ देखा तो एक युवक का शव तैर रहा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बैंग की तलाशी ली गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वहीं बॉडी को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक भाई महेशाराम ने बताया- भाई और उसकी पत्नी के बीच में पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर 8-10 से अनबन चल रही थी। कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायती हुई थी। हमें संदेह है कि नींबाराम, गुमानसिंह और उसकी पत्नी चितल देवी ने घटना को अंजाम दिया। पत्नी दो बच्चों को लेकर 2 जून की रात को घर से बाहर रही थी। बुधवार को सुबह घर पर आई है। आरोप है कि पत्नी और उसके दोस्त बैग और मोबाइल वहां से लेकर आ गए। बॉडी को वहीं पर छोड़ दिया। सदर थानाधिकारी करतारसिंह ने बताया- परिजनों ने युवक की मौत के पीछे उसकी पत्नी पर संदेह जताया है। फिलहाल युवक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


