सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर जा रही शराब जब्त:अररिया में 954 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी से मुजफ्फरपुर जा रही शराब जब्त:अररिया में 954 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

अररिया में उत्पाद विभाग की टीम ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 954 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप अररिया होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर गाड़ी को रोका फोर लेन पर वाहन चेकिंग के दौरान अररिया की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने टीम को देखकर मुड़ने की कोशिश की। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक और उसके साथी का व्यवहार संदिग्ध लगा। वाहन की तलाशी लेने पर डाला में खीरे के नीचे पॉलीथीन में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। कुल 954 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। जब्त सभी शराब की बोतलों पर ‘सेल फॉर सिक्किम’ अंकित था, जो स्पष्ट रूप से तस्करी की ओर इशारा करता है। शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लोड की गई थी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर थाना क्षेत्र, ममता पारा निवासी अर्जुन सिंह और बिहार के वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र निवासी रंजन महतो के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लोड की गई थी और इसे मुजफ्फरपुर पहुंचाना था। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टीम अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से आई, कौन-कौन इसमें शामिल है और इसका अंतिम गंतव्य कौन था। यह कार्रवाई बिहार में शराब तस्करी पर उत्पाद विभाग की सख्ती का संकेत देती है। विभाग के अधिकारी लगातार गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई कर राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यह जानकारी उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। अररिया में उत्पाद विभाग की टीम ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 954 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप अररिया होते हुए मुजफ्फरपुर की ओर जा रही है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर गाड़ी को रोका फोर लेन पर वाहन चेकिंग के दौरान अररिया की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने टीम को देखकर मुड़ने की कोशिश की। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक और उसके साथी का व्यवहार संदिग्ध लगा। वाहन की तलाशी लेने पर डाला में खीरे के नीचे पॉलीथीन में छिपाकर रखी गई शराब बरामद हुई। कुल 954 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। जब्त सभी शराब की बोतलों पर ‘सेल फॉर सिक्किम’ अंकित था, जो स्पष्ट रूप से तस्करी की ओर इशारा करता है। शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लोड की गई थी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर थाना क्षेत्र, ममता पारा निवासी अर्जुन सिंह और बिहार के वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र निवासी रंजन महतो के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लोड की गई थी और इसे मुजफ्फरपुर पहुंचाना था। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। टीम अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से आई, कौन-कौन इसमें शामिल है और इसका अंतिम गंतव्य कौन था। यह कार्रवाई बिहार में शराब तस्करी पर उत्पाद विभाग की सख्ती का संकेत देती है। विभाग के अधिकारी लगातार गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई कर राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यह जानकारी उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *