5 मौतों पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार खामोश, VIDEO:पत्रकारों के सवाल पर हाथ जोड़े; JDU के कार्यकारी अध्यक्ष माइक झटककर निकल गए

5 मौतों पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार खामोश, VIDEO:पत्रकारों के सवाल पर हाथ जोड़े; JDU के कार्यकारी अध्यक्ष माइक झटककर निकल गए

मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में 5 मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों के शव नहीं मिल रहे हैं। आरोप ये भी हैं कि आग लगने के बाद अस्पताल का स्टाफ भाग गया। अस्पताल में आग पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं थे। हादसे के बाद मरीज के परिवार अपनों को स्ट्रेचर पर लेकर दौड़ते नजर आए। गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से पत्रकारों ने 5 मौतों पर सवाल किया तो वो बिना कुछ कहे दिल्ली के लिए निकल गए। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने माइक झटक दिया। RJD ने भी स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी देखिए इस दुखद घटना पर बिना जवाबदेही के हाथ जोड़कर और मुस्करा कर गर्मी में दिल्ली घूमने निकल गए। ना संवेदना व्यक्त की, ना दोषियों पर कार्रवाई की बात और ना ही घटनास्थल का दौरा? क्या ऐसा स्वास्थ्य मंत्री या मंत्री बिहार को चलाएगा? एक मंत्री का शर्मनाक आचरण और व्यवहार! क्या हमारा बिहार ऐसा ही स्वास्थ्य मंत्री डिजर्व करता है? ऊपर क्लिक कर के देखिए पूरा वीडियो मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में 5 मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। 20 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों के शव नहीं मिल रहे हैं। आरोप ये भी हैं कि आग लगने के बाद अस्पताल का स्टाफ भाग गया। अस्पताल में आग पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं थे। हादसे के बाद मरीज के परिवार अपनों को स्ट्रेचर पर लेकर दौड़ते नजर आए। गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से पत्रकारों ने 5 मौतों पर सवाल किया तो वो बिना कुछ कहे दिल्ली के लिए निकल गए। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने माइक झटक दिया। RJD ने भी स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी देखिए इस दुखद घटना पर बिना जवाबदेही के हाथ जोड़कर और मुस्करा कर गर्मी में दिल्ली घूमने निकल गए। ना संवेदना व्यक्त की, ना दोषियों पर कार्रवाई की बात और ना ही घटनास्थल का दौरा? क्या ऐसा स्वास्थ्य मंत्री या मंत्री बिहार को चलाएगा? एक मंत्री का शर्मनाक आचरण और व्यवहार! क्या हमारा बिहार ऐसा ही स्वास्थ्य मंत्री डिजर्व करता है? ऊपर क्लिक कर के देखिए पूरा वीडियो  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *