भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने कारोबारी के सिर में 7 गोलियां मारीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखिया गांव के रहने वाले 45 साल के श्याम साह के रूप में हुई है। घटना बुधवार की रात करीब 9:30 बजे गोपालपुर के पोखरिया चौक के पास की है। श्याम साह नवगछिया से मकई बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ अनिकेत अमर और श्याम साह के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि श्याम साह के खिलाफ गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। फिर भी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पत्नी बोली- पति को जान से मारने की धमकी मिल रही थी श्याम साह की पत्नी उषा देवी ने बताया कि उनके पति को धमकी मिल रही थी। उन्हें दो बेटे हैं। बड़ा राजकुमार 10वीं और छोटा राहुल कुमार 5वीं का छात्र है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले अपराधी पीयूष यादव ने पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस जगह पर यह हत्या हुई है, वहीं पर 5 साल पहले रंगरा के दो पशु व्यापारियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हमले में एक पशु व्यापारी की मौत हो गई थी। भागलपुर में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने कारोबारी के सिर में 7 गोलियां मारीं। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखिया गांव के रहने वाले 45 साल के श्याम साह के रूप में हुई है। घटना बुधवार की रात करीब 9:30 बजे गोपालपुर के पोखरिया चौक के पास की है। श्याम साह नवगछिया से मकई बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ अनिकेत अमर और श्याम साह के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि श्याम साह के खिलाफ गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है। फिर भी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पत्नी बोली- पति को जान से मारने की धमकी मिल रही थी श्याम साह की पत्नी उषा देवी ने बताया कि उनके पति को धमकी मिल रही थी। उन्हें दो बेटे हैं। बड़ा राजकुमार 10वीं और छोटा राहुल कुमार 5वीं का छात्र है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले अपराधी पीयूष यादव ने पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस जगह पर यह हत्या हुई है, वहीं पर 5 साल पहले रंगरा के दो पशु व्यापारियों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हमले में एक पशु व्यापारी की मौत हो गई थी।


