बालमपुर घाटी की चढ़ाई पर ऑटो को बस ने टक्कर मारी, सभी सुरक्षित

सलामतपुर/दीवानगंज| बालमपुर घाटी पर बुधवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। विदिशा से भोपाल की ओर जा रहे कार्टून से भरे एक लोडिंग ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। चढ़ाई के दौरान कार्टून से भरा लोडिंग ऑटो बालमपुर घाटी की चढ़ाई चढ़ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही ‘शक्ति कंपनी’ की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। वहीं बस का अगला कांच भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में न तो ऑटो चालक को चोट आई और न ही बस में सवार यात्रियों को। किसी भी अन्य राहगीर के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर ही बस चालक और ऑटो चालक के बीच बातचीत हुई और दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। मामले में किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा गंभीर हो सकता था। सभी सुरक्षित रहे। घटना के बाद बस चालक और ऑटो चालक में आपसी सहमति से समझौता हो गया। किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय लोगों ने कहा, बालमपुर घाटी पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है। चढ़ाई भी है। चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *