प्रयागराज के मादपुर गांव में आयोजित मादपुर प्रीमियम लीग (एमपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें पुलिस लाइन एलेवन ने हैदर एलेवन को 12 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में पुलिस लाइन एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में एक विकेट खोकर 84 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से अरविंद ने 12 गेंदों में 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में 85 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदर एलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 73 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई। हैदर एलेवन की ओर से हमजा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। सफान ने भी 11 रन का योगदान दिया। मैच में अरविंद को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सफान को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में समाजसेवी प्रीतम पटेल, जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल और तारिक सईद ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर अज्जू, रमाकांत पटेल, राकेश पटेल भोला, मिस्बाउल एन, अर्पित रंजन, ओम सिंह पटेल, अभिषेक दिवाकर, ईशू पटेल, विनोद पटेल, मतेंद्र, शुभम पटेल और राजेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।


