प्रेम-प्रसंग के विवाद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक:बाराबंकी पुलिस ने में 2 घंटों में समझाकर उतारा नीचे

प्रेम-प्रसंग के विवाद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक:बाराबंकी पुलिस ने में 2 घंटों में समझाकर उतारा नीचे

बाराबंकी में बुधवार को एक युवक प्रेम-प्रसंग में विवाद के चलते मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के सरवन टिकठा गांव का है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान बेलपुर निवासी स्वर्गीय बलकरन के पुत्र सरवन कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक और प्रेम संबंधी विवाद से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। युवक कई घंटों तक टॉवर पर बैठा रहा, जिससे परिजन और स्थानीय लोग चिंतित रहे। घटना की सूचना मिलते ही दिलावलपुर चौकी इंचार्ज विनय यादव, हेड कांस्टेबल विजय और हेड कांस्टेबल तेज बहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। चौकी इंचार्ज विनय यादव ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से लगातार बातचीत की। काफी देर तक समझाने-बुझाने और भरोसा दिलाने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस टीम युवक को सकुशल नीचे उतारने में सफल रही। युवक के सुरक्षित नीचे आने पर पुलिसकर्मियों, परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और संयम की सराहना की है, जिसकी बदौलत एक संभावित हादला टल गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *