बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:खान सर की कोचिंग पर हमले में 3 गिरफ्तार, 5 भाई-बहनों की मौत, पत्नी के अफेयर में पति का मर्डर

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:खान सर की कोचिंग पर हमले में 3 गिरफ्तार, 5 भाई-बहनों की मौत, पत्नी के अफेयर में पति का मर्डर

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां खान सर की कोचिंग पर हमला किया गया है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार अचानक जदयू ऑफिस पहुंचे, लेकिन निशांत कुमार गायब मिले। नालंदा में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद में करीब 20 लोगों ने स्कूल संचालक के घर पर हमला कर दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भास्कर से बातचीत में टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘9 महीने के अंदर CM की कुर्सी से हटेंगे सम्राट’ राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा था हम बंगला खाली नहीं करेंगे। फोर्स बुलाकर खाली करवा लो। इस पर CM ने जवाब देते हुए कहा, बंगला खाली होकर रहेगा। कोई माई का लाल बंगला खाली करवाने से नहीं रोक सकता। ये किसी की बपौती नहीं। अब राबड़ी देवी के बेटी तेज प्रताप यादव कहा है कि, हम भविष्यवाणी करते हैं, 9 महीने के अंदर सम्राट सीएम की कुर्सी से हटेंगे। मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए, लेकिन वह अपनी कुर्सी का सम्मान करने में असफल साबित हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. JDU ऑफिस में गायब मिले निशांत कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को अचानक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। संयोग ऐसा रहा कि जिस जनसुनवाई कार्यक्रम में उनके बेटे निशांत कुमार समेत अन्य नेताओं को लोगों की समस्याएं सुननी थी, उसी कार्यक्रम में कोई भी मौजूद नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, आज जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की जिम्मेदारी निशांत कुमार, दामोदर रावत और रत्नेश सदा के पास थी। लेकिन जब नीतीश कुमार अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो कर्पूरी सभागार में इनमें से कोई भी नेता मौजूद नहीं था। पूरी खबर पढ़ें 4. हॉर्न बजाने पर स्कूल संचालक के घर में घुसकर मारपीट नालंदा में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद में करीब 20 लोगों ने स्कूल संचालक के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने परिवार को लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे के रॉड से पीटा। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक अनुभव की हालत नाजुक है। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। घर में लूटपाट करने का भी आरोप है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 5. गड्‌ढे में डूबने से 5 भाई-बहनों की मौत मधुबनी में बुधवार को 6 बच्चे पानी में डूब गए। इनमें से 5 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही परिवार के थे और आपस में भाई-बहन थे।हादसा पतोना थाना क्षेत्र के केरवार गांव के पास हुआ। सभी की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि गांव में एक खेत में गड्‌ढा खोदा गया था। बच्चे इसमें नहाने गए थे। गहराई ज्यादा होने की वजह से सभी डूबते चले गए। सभी के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. पत्नी के अवैध संबंध में पति की हत्या का आरोप दरभंगा में 2 मई को युवक की पीटकर हत्या हुई थी। मृतक इंद्रजीत लालदेव है। जिसकी मौत ससुराल में हुई थी। मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि इंद्रजीत की पत्नी वंदना कुमारी का किसी युवक से प्रेम संबंध था, जिसका इंद्रजीत विरोध करता था। इसी विवाद के कारण साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी गई। लाश ससुराल में मिली थी। मामले में पत्नी, सास-ससुर, साला-साली समेत कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामला पतोर थाना क्षेत्रव का है। पूरी खबर पढ़ें 7. सुसाइड करने वाली ऑर्केस्ट्रा डांसर का ऑडियो समस्तीपुर के दलसिंहसराय बस स्टैंड के पास किराए के मकान में फंदे से लटकने वाली आर्केस्ट्रा डांसर काजल ओडिशा के बारीपादा की रहने वाली है। डांसर काजल की मौत के करीब 36 घंटे बाद सोमवार को डांसर की मां अनिता देवी समस्तीपुर पहुंची। मां ने बेटी की मौत से पहले का एक ऑडियो भी दैनिक भास्कर को दिया है, जिसमें डांसर काजल अपनी सहेली डांसर निशा को फोन पर सुसाइड करने की जानकारी दे रही है। ऑडियो में वो बोल रही है कि मैं सूरज के लिए जान दे रही हूं। आखिर में वो निशा को गुड बाय दीदी भी कहती है। पूरी खबर पढ़ें 8. लापता बेटी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- डूबने से मौत किशनगंज में 28 मई से लापता होटल कारोबारी की बेटी (13) की नदी के किनारे बॉडी मिली थी। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि उसकी मौत डूबने से हुई है। जिस नदी के पास बॉडी मिली है उसकी गहराई सिर्फ 4 फीट है। बच्ची के पिता का कहना है कि, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मैं संतुष्ट नहीं हूं। रिपोर्ट में डूबने से मेरी बच्ची की मौत की बात कही गई है, लेकिन ये सच नहीं है। उसके साथ गलत हुआ है। बच्ची के सिर के सारे बाल बॉडी से थोड़ी दूर मिले थे। ये इशारा करते हैं कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।’ पूरी खबर पढ़ें 9. तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार सुबह तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास के पास एक चाय दुकान से की गई। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी मुजफ्फरपुर में तैनात हैं और वह अपनी वर्तमान ड्यूटी वहीं बनाए रखना चाहती थीं। इसी एवज में डॉ. अजय कुमार ने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 10. 6 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, सासाराम आदि जिले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सभी जिले में गर्मी बढ़ी रहेगी। अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां खान सर की कोचिंग पर हमला किया गया है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार अचानक जदयू ऑफिस पहुंचे, लेकिन निशांत कुमार गायब मिले। नालंदा में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद में करीब 20 लोगों ने स्कूल संचालक के घर पर हमला कर दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. खान सर की कोचिंग पर हमला, गार्ड से मारपीट पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भास्कर से बातचीत में टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘9 महीने के अंदर CM की कुर्सी से हटेंगे सम्राट’ राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा था हम बंगला खाली नहीं करेंगे। फोर्स बुलाकर खाली करवा लो। इस पर CM ने जवाब देते हुए कहा, बंगला खाली होकर रहेगा। कोई माई का लाल बंगला खाली करवाने से नहीं रोक सकता। ये किसी की बपौती नहीं। अब राबड़ी देवी के बेटी तेज प्रताप यादव कहा है कि, हम भविष्यवाणी करते हैं, 9 महीने के अंदर सम्राट सीएम की कुर्सी से हटेंगे। मुख्यमंत्री के पद की गरिमा का सम्मान करना चाहिए, लेकिन वह अपनी कुर्सी का सम्मान करने में असफल साबित हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. JDU ऑफिस में गायब मिले निशांत कुमार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार को अचानक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। संयोग ऐसा रहा कि जिस जनसुनवाई कार्यक्रम में उनके बेटे निशांत कुमार समेत अन्य नेताओं को लोगों की समस्याएं सुननी थी, उसी कार्यक्रम में कोई भी मौजूद नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, आज जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम की जिम्मेदारी निशांत कुमार, दामोदर रावत और रत्नेश सदा के पास थी। लेकिन जब नीतीश कुमार अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो कर्पूरी सभागार में इनमें से कोई भी नेता मौजूद नहीं था। पूरी खबर पढ़ें 4. हॉर्न बजाने पर स्कूल संचालक के घर में घुसकर मारपीट नालंदा में हॉर्न बजाने को लेकर विवाद में करीब 20 लोगों ने स्कूल संचालक के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने परिवार को लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे के रॉड से पीटा। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक अनुभव की हालत नाजुक है। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। घर में लूटपाट करने का भी आरोप है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 5. गड्‌ढे में डूबने से 5 भाई-बहनों की मौत मधुबनी में बुधवार को 6 बच्चे पानी में डूब गए। इनमें से 5 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही परिवार के थे और आपस में भाई-बहन थे।हादसा पतोना थाना क्षेत्र के केरवार गांव के पास हुआ। सभी की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि गांव में एक खेत में गड्‌ढा खोदा गया था। बच्चे इसमें नहाने गए थे। गहराई ज्यादा होने की वजह से सभी डूबते चले गए। सभी के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. पत्नी के अवैध संबंध में पति की हत्या का आरोप दरभंगा में 2 मई को युवक की पीटकर हत्या हुई थी। मृतक इंद्रजीत लालदेव है। जिसकी मौत ससुराल में हुई थी। मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि इंद्रजीत की पत्नी वंदना कुमारी का किसी युवक से प्रेम संबंध था, जिसका इंद्रजीत विरोध करता था। इसी विवाद के कारण साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी गई। लाश ससुराल में मिली थी। मामले में पत्नी, सास-ससुर, साला-साली समेत कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामला पतोर थाना क्षेत्रव का है। पूरी खबर पढ़ें 7. सुसाइड करने वाली ऑर्केस्ट्रा डांसर का ऑडियो समस्तीपुर के दलसिंहसराय बस स्टैंड के पास किराए के मकान में फंदे से लटकने वाली आर्केस्ट्रा डांसर काजल ओडिशा के बारीपादा की रहने वाली है। डांसर काजल की मौत के करीब 36 घंटे बाद सोमवार को डांसर की मां अनिता देवी समस्तीपुर पहुंची। मां ने बेटी की मौत से पहले का एक ऑडियो भी दैनिक भास्कर को दिया है, जिसमें डांसर काजल अपनी सहेली डांसर निशा को फोन पर सुसाइड करने की जानकारी दे रही है। ऑडियो में वो बोल रही है कि मैं सूरज के लिए जान दे रही हूं। आखिर में वो निशा को गुड बाय दीदी भी कहती है। पूरी खबर पढ़ें 8. लापता बेटी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- डूबने से मौत किशनगंज में 28 मई से लापता होटल कारोबारी की बेटी (13) की नदी के किनारे बॉडी मिली थी। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि उसकी मौत डूबने से हुई है। जिस नदी के पास बॉडी मिली है उसकी गहराई सिर्फ 4 फीट है। बच्ची के पिता का कहना है कि, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मैं संतुष्ट नहीं हूं। रिपोर्ट में डूबने से मेरी बच्ची की मौत की बात कही गई है, लेकिन ये सच नहीं है। उसके साथ गलत हुआ है। बच्ची के सिर के सारे बाल बॉडी से थोड़ी दूर मिले थे। ये इशारा करते हैं कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।’ पूरी खबर पढ़ें 9. तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक रिश्वत लेते गिरफ्तार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार सुबह तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास के पास एक चाय दुकान से की गई। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी मुजफ्फरपुर में तैनात हैं और वह अपनी वर्तमान ड्यूटी वहीं बनाए रखना चाहती थीं। इसी एवज में डॉ. अजय कुमार ने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें 10. 6 जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, सासाराम आदि जिले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सभी जिले में गर्मी बढ़ी रहेगी। अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *