कटनी में स्कूटी की डिक्की से ₹2.5 लाख चुराए:पैसे निकालकर दूसरे बैंक में जमा करने गई थी युवती; CCTV में दिखे नकाबपोश

कटनी में स्कूटी की डिक्की से ₹2.5 लाख चुराए:पैसे निकालकर दूसरे बैंक में जमा करने गई थी युवती; CCTV में दिखे नकाबपोश

कटनी जिले के विलायत कला गांव में दिनदहाड़े SBI की शाखा के बाहर खड़ी एक युवती की स्कूटी की डिक्की से दो नकाबपोश बदमाशों ने ₹2,50,000 रुपए चुरा लिए। यह घटना सोमवार की है, जिसका सीसीटीवी बुधवार को सामने आया है। फुटेज में चोर स्कूटी की डिक्की खोलकर पैसों से भरा बैग निकालते नजर आ रहे हैं। महाकौशल बैंक से निकालकर लाई थीं रकम गुड़ा गांव की रहने वाली पीड़ित युवती राधा विश्वकर्मा सोमवार को महाकौशल बैंक गई थीं। वहां से उन्होंने अपनी जरूरत के लिए ₹2.5 लाख नगद निकाले और पैसों को स्कूटी की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह इस रकम को विलायत कला गांव के एसबीआई बैंक में जमा करने के लिए पहुंची थीं।
पर्ची लेने अंदर गई युवती, बाहर बदमाशों ने चुराई नकदी एसबीआई बैंक पहुंचकर राधा ने अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की और जमा करने वाली पर्ची (फॉर्म) लेने के लिए बैंक के अंदर चली गईं। युवती के अंदर जाते ही बाहर ताक में बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी सफाई से स्कूटी की डिक्की खोली और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जब युवती फॉर्म लेकर बाहर आई और डिक्की खोली, तो पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश शुरू बैंक के सामने दिनदहाड़े हुई इस चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने तुरंत इसकी जानकारी बड़वारा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी KK पटेल ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *