चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप:वार्ड-31 में जीत तय थी, साजिश कर उम्मीदवार का नामांकन पत्र कराया गया रद्द

चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप:वार्ड-31 में जीत तय थी, साजिश कर उम्मीदवार का नामांकन पत्र कराया गया रद्द

चंडीगढ़ में आयोजित अपने ताजपोशी समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने वार्ड नंबर 31 से भाजपा उम्मीदवार रजनी रानी के नामांकन पत्र रद्द होने पर गहरा रोष व्यक्त किया। ढिल्लों ने दावा किया कि वार्ड नंबर 31 से भाजपा उम्मीदवार रजनी रानी की जीत सुनिश्चित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों ने साजिश रचकर उनके नामांकन पत्र रद्द करवाए। ढिल्लों के अनुसार, पहले नामांकन पत्रों पर ‘प्रमाणित’ लिखा गया था, लेकिन देर रात ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करते समय ‘प्रमाणित’ के आगे ‘नहीं’ शब्द जोड़कर उसे ‘प्रमाणित नहीं है’ में बदल दिया गया। ढिल्लों बोले- ‘धक्केशाही’ करने वाले लोग दोबारा सत्ता में वापस नहीं आते उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि इस तरह की ‘धक्केशाही’ और लोकतंत्र का गला घोंटने वाले लोग कभी भी दोबारा सत्ता में वापस नहीं आते हैं। ढिल्लों ने बरनाला में अपने कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, लेकिन इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इसी तरह एकजुट होकर हर अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *