Petrol Price: 88.66 रुपये से 117.15 रुपये तक में मिल रहा भारत में पेट्रोल, कहां है सबसे कम और सबसे ज्यादा दाम?

Petrol Price: 88.66 रुपये से 117.15 रुपये तक में मिल रहा भारत में पेट्रोल, कहां है सबसे कम और सबसे ज्यादा दाम?

Petrol Diesel Price: पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी नहीं हैं। कुछ राज्यों में पेट्रोल 117 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है, जबकि कुछ जगहों पर इसकी कीमत 100 रुपये से भी कम है। भारत के अधिकतर शहरों में पेट्रोल की कीमत 99 से 107 रुपये प्रति लीटर के बीच है, जबकि डीजल की कीमत अधिकतर शहरों में 90 से 98 रुपये प्रति लीटर के बीच है।

अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, ट्रांसपोर्टेशन लागत और सबसे महत्वपूर्ण केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल के रेट बदल जाते हैं। आइए जानते है सबसे ज्यादा और सबसे कम रेट पर पेट्रोल-डीजल कौन-से राज्यों में मिल रहा है।

कहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल?

ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना देश का सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाला राज्य है, जहां पेट्रोल की कीमत 117.15 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और केरल का स्थान है। इन राज्यों में पेट्रोल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक हैं।

रैंक राज्य पेट्रोल कीमत (₹/लीटर)
1 तेलंगाना ₹117.15
2 आंध्र प्रदेश ₹117.09
3 मध्य प्रदेश ₹115.61
4 बिहार ₹115.06
5 केरल ₹114.48
Source: cardekho

यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल फिलहाल केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मिल रहा है। यहां इसकी कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, बात करें राज्यों में मिलने वाले पट्रोल की तो अरुणाचल प्रदेश में सबसे कम रेट है।

रैंक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पेट्रोल कीमत (₹/लीटर)
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ₹88.66
2 अरुणाचल प्रदेश ₹99.69
3 हिमाचल प्रदेश ₹101.29
4 चंड़ीगढ़ ₹101.51
5 उत्तर प्रदेश ₹101.80
6 गुजरात ₹101.83
Source: cardekho

डीजल के मामले में भी तेलंगाना सबसे आगे

वहीं, बात करें डीजल के दामों की तो तेलंगाना में सबसे ज्यादा कीमत है। यहां इसकी कीमत 105.30 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और केरल में डीजल सबसे महंगी रेट पर मिल रहा है। वहीं, सबसे सस्ता डीजल अंडमान और निकोबार में 84.56 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। राज्यों में सबसे कम कीमत पर डीजल अरुणाचल प्रदेश में मिल रहा है। यहां इसकी कीमत 89.11 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद मणिपुर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में कम कीमत पर डीजल मिल रहा है।

सरकार या कंपनी कौन तय कर रहा रेट

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तय करती हैं। जून 2017 से डेली प्राइस रिवीजन सिस्टम लागू होने के बाद हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए जाते हैं।

बढ़ सकती है महंगाई

एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाल ही में हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ती है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *