सीतामढ़ी में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन ने स्थानीय प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भवदेपुर स्थित बागीचा में बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के बीच एक साइक्लिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें युवा और बच्चों की अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी भेंट किए गए प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को डॉ. प्रतिमा आनंद ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संजीव कुमार, बिनोद कुमार, कमलेश कुमार, मुकेश रजक, संजय प्रसाद और मनोज कुमार के सौजन्य से सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी भेंट किए गए। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के आयोजन को प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे समाज में एकता, समरसता बढ़ती है और बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव, पप्पू आरिफ अंसारी, शिक्षाविद् संजय यादव, मुकेश रजक, श्रवण कुमार, राजू पासवान, पूर्व सैनिक वीरेंद्र यादव, अध्यक्ष रामबाबू महतो और राजकिशोर प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीतामढ़ी में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन ने स्थानीय प्रबुद्धजनों के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भवदेपुर स्थित बागीचा में बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित किया गया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के बीच एक साइक्लिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें युवा और बच्चों की अलग-अलग टीमों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी भेंट किए गए प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को डॉ. प्रतिमा आनंद ने उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। संजीव कुमार, बिनोद कुमार, कमलेश कुमार, मुकेश रजक, संजय प्रसाद और मनोज कुमार के सौजन्य से सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी भेंट किए गए। उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के आयोजन को प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे समाज में एकता, समरसता बढ़ती है और बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव, पप्पू आरिफ अंसारी, शिक्षाविद् संजय यादव, मुकेश रजक, श्रवण कुमार, राजू पासवान, पूर्व सैनिक वीरेंद्र यादव, अध्यक्ष रामबाबू महतो और राजकिशोर प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


