कटिहार में पारा 42 डिग्री पार:दोपहर में मार्केट में कस्टमर नहीं, डॉक्टरों ने दी हीट वेव से बचने की सलाह

कटिहार में पारा 42 डिग्री पार:दोपहर में मार्केट में कस्टमर नहीं, डॉक्टरों ने दी हीट वेव से बचने की सलाह

कटिहार में जून के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में शहर के बाजार और सड़कें सूनी रहीं। लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे, जबकि आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढंककर यात्रा करते नजर आए। गर्मी का असर इसी तरह बने रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक जिले में गर्मी का असर इसी तरह बने रहने की संभावना है। लू लगने का खतरा भी बढ़ गया है, जिसके चलते विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को हीट वेव से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। छोटे बच्चों को कड़ी धूप से बचने की सलाह दी शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. मुकेश नंदन ने दैनिक भास्कर संवाददाता रवि झा से बात करते हुए बताया कि वर्तमान में हीट वेव के कारण चक्कर आना, बेहोश होकर गिर जाना और अत्यधिक पसीना आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉ. नंदन ने सभी लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को कड़ी धूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बहुत आवश्यक होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें और इस स्थिति से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण सलाहें दीं। शरीर को पूरी तरह ढंककर रखें, विशेष कर सूती वस्त्र पहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, छतरी का इस्तेमाल करें। धूप में लंबे समय तक खड़े न हों। खाली पेट घर से न निकलें। विशेष परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह उल्टी, दस्त, चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी है। ऑयली और स्पाइसी फूड से दूरी बनाते हुए सीजनल फ्रूट्स खीरा, ककड़ी, तरबूज, जैसे अन्य फल का अत्यधिक मात्रा में प्रयोग करने की आवश्यकता बताई है। सदर अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार वही सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इधर बिजली की आंख मिचोली और चरमराई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। शहर के अधिकांश हिस्सों टीवी सेंटर मोहल्ला, मिर्चाई बारी,लालकोठी, तेजा टोला, इंद्रपुरी ,शिवपुरी ,हृदय गंज ,कोसी कॉलोनी, और मैथिल टोला सहित उन इलाकों में 8 से 10 घंटा लगातार बिजली गायब रहती है। वहीं बुधवार को सुबह से ही टीवी सेंटर मोहल्ले में डिम लाइट के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से इन समस्या को दूर करने की मांग की है। कटिहार में जून के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार और बुधवार को जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में शहर के बाजार और सड़कें सूनी रहीं। लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे, जबकि आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोग सिर और मुंह को कपड़े से ढंककर यात्रा करते नजर आए। गर्मी का असर इसी तरह बने रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक जिले में गर्मी का असर इसी तरह बने रहने की संभावना है। लू लगने का खतरा भी बढ़ गया है, जिसके चलते विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को हीट वेव से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। छोटे बच्चों को कड़ी धूप से बचने की सलाह दी शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. मुकेश नंदन ने दैनिक भास्कर संवाददाता रवि झा से बात करते हुए बताया कि वर्तमान में हीट वेव के कारण चक्कर आना, बेहोश होकर गिर जाना और अत्यधिक पसीना आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉ. नंदन ने सभी लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को कड़ी धूप से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बहुत आवश्यक होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें और इस स्थिति से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण सलाहें दीं। शरीर को पूरी तरह ढंककर रखें, विशेष कर सूती वस्त्र पहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, छतरी का इस्तेमाल करें। धूप में लंबे समय तक खड़े न हों। खाली पेट घर से न निकलें। विशेष परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह उल्टी, दस्त, चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी है। ऑयली और स्पाइसी फूड से दूरी बनाते हुए सीजनल फ्रूट्स खीरा, ककड़ी, तरबूज, जैसे अन्य फल का अत्यधिक मात्रा में प्रयोग करने की आवश्यकता बताई है। सदर अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार वही सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इधर बिजली की आंख मिचोली और चरमराई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। शहर के अधिकांश हिस्सों टीवी सेंटर मोहल्ला, मिर्चाई बारी,लालकोठी, तेजा टोला, इंद्रपुरी ,शिवपुरी ,हृदय गंज ,कोसी कॉलोनी, और मैथिल टोला सहित उन इलाकों में 8 से 10 घंटा लगातार बिजली गायब रहती है। वहीं बुधवार को सुबह से ही टीवी सेंटर मोहल्ले में डिम लाइट के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से इन समस्या को दूर करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *