यात्रियों से भरी बस पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, डोनेट्स्क में 7 लोगों की हुई मौत और 11 घायल

यात्रियों से भरी बस पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक, डोनेट्स्क में 7 लोगों की हुई मौत और 11 घायल

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) जो 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था, 4 साल से ज़्यादा समय बीतने के बावजूद भी जारी है। काफी प्रयासों के बावजूद इस युद्ध का अंत नहीं हो रहा है। रूस की तरफ से आए दिन ही यूक्रेन पर हमले किए जाते हैं, लेकिन यूक्रेन भी समय-समय पर रूस और इसके कब्ज़े वाले इलाकों पर ड्रोन अटैक करता है। आज, बुधवार, 3 जून को सुबह यूक्रेन ने अपने ही देश के डोनेट्स्क (Donetsk) शहर में एक बस पर ड्रोन अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि बस मॉस्को (Moscow) से सिम्फरोपोल (Simferopol) जा रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन के इस शहर पर रूस का कब्ज़ा है।

यात्रियों से भरी बस पर ड्रोन अटैक में मारे गए 7 लोग

डोनेट्स्क शहर में यात्रियों से भरी बस पर यूक्रेन के ड्रोन अटैक से बस को काफी नुकसान पहुंचा। बस के शीशे टूट गए और आग भी लग गई। इस ड्रोन अटैक में 7 लोगों की मौत हो गई।

11 लोग घायल

यूक्रेन के इस ड्रोन अटैक में बस में सवार 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

रूस ने बताया आतंकी हमला

डोनेट्स्क शहर में यात्रियों से भरी बस पर यूक्रेन के ड्रोन अटैक को रूस ने आतंकी हमला बताया है। रूसी जांच एजेंसी ने आतंकी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

युद्ध की वजह से दोनों देशों को हो रहा नुकसान

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दोनों देशों को नुकसान हो रहा है। दोनों देशों के लाखों सैनिक इस युद्ध में हताहत हुए हैं। हज़ारों यूक्रेनी नागरिक भी युद्ध की वजह से हताहत हुए हैं। लाखों यूक्रेनी नागरिक विस्थापित हुए। यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को करीब 195 बिलियन डॉलर्स का नुकसान हुआ है। देश में पुनर्निर्माण और रिकवरी की कुल लागत करीब 588 बिलियन डॉलर्स तक बताई जा रही है, जो देश की कई साल की जीडीपी के बराबर है। देश के व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान हुआ है। युद्ध पर भारी खर्च की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है और अभी भी हर दिन यह खर्च हो रहा है। तेल-गैस राजस्व घटा, मुद्रास्फीति बढ़ी और विकास दर धीमी हुई है। कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से रूस को दीर्घकालिक नुकसान हुआ है। दुनियाभर के कई देशों पर इस युद्ध का असर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *