बंगाल- बागी TMC विधायक ऋतब्रत-संदीपन विधानसभा पहुंचे:50 विधायक साथ होने का दावा, स्पीकर से मिल सकते हैं, TMC सिंबल की मांग

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) दो गुटों में बंट सकती है। TMC से निकाले गए 2 विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी बुधवार को कोलकाता में विधानसभा पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के 80 में से 50 विधायक नए गुट के साथ हैं। संदीपन और ऋतब्रत आज स्पीकर से मिल सकते हैं। उनके सामने तीन मुद्दे उठाएंगे। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए। बंगाल में TMC के 80 विधायक हैं। नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी। इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे। सोमवार को TMC से निकाले गए 2 विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता के MLA हॉस्टल में TMC के कई विधायकों के साथ मीटिंग की। इसमें ममता के कई खास विधायक भी शामिल हुए थे। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *