गर्मी में कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा:पूर्वोत्तर, बिहार और दक्षिण भारत के यात्रियों को मिलेगी राहत, गुरुवार को 2 ट्रेनें होंगी संचालित

गर्मी में कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा:पूर्वोत्तर, बिहार और दक्षिण भारत के यात्रियों को मिलेगी राहत, गुरुवार को 2 ट्रेनें होंगी संचालित

भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस कदम से पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल का परिचालन 6 जून से 25 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में, ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल 8 जून से 27 जुलाई 2026 तक चलेगी। ये दोनों ट्रेनें अपनी मौजूदा समय-सारिणी, रेक संरचना और निर्धारित ठहरावों के अनुसार कुल आठ अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएंगी। भागलपुर-कटिहार स्पेशल का 4 जून से बढ़ेगा परिचालन बिहार के यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल और 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 4 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें भी अपने वर्तमान समय और ठहरावों के अनुसार अतिरिक्त फेरों के लिए चलती रहेंगी। इससे भागलपुर और कटिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही विक्रमशिला सेतु के पूर्ण रूप से सुचारु होने तक वैकल्पिक रेल संपर्क उपलब्ध रहेगा। दोनों ट्रेनें गुरुवार को होगी संचालित इसके अतिरिक्त, रेलवे ने 4 जून 2026 को एक-एक फेरे के लिए दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों के संचालन का भी निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन संख्या 05630 गुवाहाटी-तिरुपति स्पेशल और 05862 रंगापाड़ा नॉर्थ-विजयवाड़ा स्पेशल शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें गुरुवार को संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मियों के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस कदम से पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल का परिचालन 6 जून से 25 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। वापसी में, ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल 8 जून से 27 जुलाई 2026 तक चलेगी। ये दोनों ट्रेनें अपनी मौजूदा समय-सारिणी, रेक संरचना और निर्धारित ठहरावों के अनुसार कुल आठ अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएंगी। भागलपुर-कटिहार स्पेशल का 4 जून से बढ़ेगा परिचालन बिहार के यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल और 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 4 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें भी अपने वर्तमान समय और ठहरावों के अनुसार अतिरिक्त फेरों के लिए चलती रहेंगी। इससे भागलपुर और कटिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही विक्रमशिला सेतु के पूर्ण रूप से सुचारु होने तक वैकल्पिक रेल संपर्क उपलब्ध रहेगा। दोनों ट्रेनें गुरुवार को होगी संचालित इसके अतिरिक्त, रेलवे ने 4 जून 2026 को एक-एक फेरे के लिए दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों के संचालन का भी निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन संख्या 05630 गुवाहाटी-तिरुपति स्पेशल और 05862 रंगापाड़ा नॉर्थ-विजयवाड़ा स्पेशल शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें गुरुवार को संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मियों के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *