सुल्तानपुर में युवती से 2.37 लाख की धोखाधड़ी, FIR:आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए रुपए, चाय की दुकान पर काम करती है पीड़िता

सुल्तानपुर में युवती से 2.37 लाख की धोखाधड़ी, FIR:आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए रुपए, चाय की दुकान पर काम करती है पीड़िता

सुल्तानपुर में एक युवती से आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे चेती रामनगर निवासी किरन पाण्डेय के साथ हुई। किरन अपनी बहन की चाय की दुकान पर काम करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 18 मार्च 2025 को कुड़वार थाना क्षेत्र के गंजेहड़ी गांव निवासी मोकीम खान ने उनसे संपर्क किया। मोकीम खान ने किरन को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलवाने का प्रलोभन दिया और इसके बदले पैसों की मांग की। नौकरी की उम्मीद में किरन ने अपने गहने गिरवी रखकर और कर्ज लेकर मोकीम को अलग-अलग किश्तों में कुल 2 लाख 37 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से भेजे। यह लेन-देन मुख्य रूप से विकास भवन सुल्तानपुर में हुआ। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किरन को नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने मोकीम से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि मोकीम खान लगातार टालमटोल करता रहा और बाद में पीड़िता का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा, “जो करना है कर लो, मेरे पास चार पहिया वाहन है, जरूरत पड़ेगी तो ऊपर जाकर पैसा ले लेना।” मामला बढ़ने पर पीड़िता 17 अप्रैल 2026 को पुलिस चौकी पहुंची। चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। दबाव में आकर मोकीम खान ने 25 अप्रैल 2026 की तारीख का 2 लाख 37 हजार रुपये का एक चेक किरन को सौंपा और बाकी पैसों की वापसी के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। हालांकि, तय समय के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले और चेक भी नहीं भुनाया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश और लिखित शिकायत के आधार पर सुल्तानपुर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक संजय कुमार राय को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *