रायपुर पुलिस एक्शन, 154 अपराधी भेजे गए जेल:वारंटियों-आदतन अपराधियों और संदिग्धों पर कसा शिकंजा, मध्य जोन पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस एक्शन, 154 अपराधी भेजे गए जेल:वारंटियों-आदतन अपराधियों और संदिग्धों पर कसा शिकंजा, मध्य जोन पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह के भीतर 154 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मध्य जोन में चलाए गए इस अभियान के तहत फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। डीसीपी के नेतृत्व में चला विशेष अभियान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कमिश्नरेट को प्राप्त प्रतिबंधात्मक अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत 61 स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, सार्वजनिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से 93 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सबसे अधिक कार्रवाई गंज और तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज की गई। थाना-वार कार्रवाई की बात करें तो कोतवाली थाना क्षेत्र में 19, गोलबाजार में 18, मौदहापारा में 10, गंज में 36, सिविल लाइन में 25, तेलीबांधा में 34 और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे DCP बोले- अभियान रहेगा जारी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) उमेश गुप्ता ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाया जा रहा यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई कर रही है, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे। डीसीपी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *