चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पहली बार आएंगे CM:आदमपुर में समाधि पर जाएंगे; रेखा शर्मा के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की 15वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी आदमपुर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने आएगा। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट है। सीएम सैनी का हेलिकॉप्टर आदमपुर के एक कॉलेज में बने हैलीपेड पर लैंड करेगा। 24 अप्रैल को BJP सांसद रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद सियासी घमासान मचा। कुलदीप बिश्नोई के बड़े भाई कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए रेखा शर्मा को नोटिस भी भेजा था। रेखा शर्मा की बयानबाजी और पार्टी की ओर से कोई एक्शन न लेने से कुलदीप बिश्नोई नाराज हो गए थे। इसके बाद सांसद रेखा ने माफी भी मांगी। अब पुण्यतिथि से दो दिन पहले 1 जून को सीएम सैनी खुद कुलदीप बिश्नोई के घर पहुंचे थे। जिसके बाद आज सीएम खुद पुण्यतिथि पर आदमपुर पहुंचेंगे। राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। पुण्यतिथि में आसपास के राज्यों से भी भजनलाल समर्थकों के आने की संभावना है। बिश्नोई परिवार आदमपुर में उनकी समाधि स्थल पर एकजुट होकर वर्करों को एक बड़ा मैसेज देने की तैयारी में है। भाजपा की भी इस कार्यक्रम पर पूरी नजर बनी हुई है। कुलदीप बिश्नोई खुद समाधि स्थल पर जनसभा में वर्करों को बड़ा राजनीतिक मैसेज दे सकते हैं। इससे पहले दिल्ली में वर्करों से मुलाकात कर वह स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने की बात कह चुके हैं। ड्रोन उड़ाने व हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध डीसी महेंद्र पाल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के मंडी आदमपुर आगमन को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत कार्यक्रम स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया है। इस दौरान ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। सीएम दिल्ली आवास पर मिलने गए सीएम नायब सैनी सोमवार को खुद दिल्ली स्थित आवास पर कुलदीप बिश्नोई से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ नलवा विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद थे। इस मीटिंग का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कुलदीप बिश्नोई, पनिहार के मुख्यमंत्री के साथ आने को लेकर तंज कसते नजर आ रहे थे। वीडियो में कुलदीप ने रणधीर पनिहार की ओर इशारा करते हुए कहा- यह तो आजकल आपका पूरा भक्त हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मुस्कुराते हुए कहा था, “नहीं, ऐसा नहीं है। भक्त तो आपका ही है।” रेखा ने कहा था- भजनलाल बदमाशी कर चुनाव जीते भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने 24 अप्रैल को पंचकूला नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन का जिक्र करते हुए कहा था- पहले पंचकूला में भजनलाल और चंद्रमोहन की बदमाशी चलती थी और वे बदमाशी करके चुनाव जीतते थे। इस बयान के बाद बिश्नोई समाज और भजनलाल समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया, कई जगह शिकायतें और FIR की मांग उठी। कुलदीप बिश्नोई ने भी रेखा शर्मा से सार्वजनिक माफी की मांग की। बाद में चंद्रमोहन ने उनके खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा और अदालत का रुख किया। विवाद बढ़ने पर 15 मई को रेखा शर्मा ने माफी मांग ली थी। साथ ही कहा था कि मेरे शब्दों को तरोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी रेखा शर्मा को माफ कर दिया था। ——————- यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप बिश्नोई ने अपने करीबी MLA को CM भक्त कहा,VIDEO: पनिहार पर सैनी हंसते हुए बोले- ऐसा नहीं है, यह तो आपका ही है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की थी। इस दौरान नलवा विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद थे। अब इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *