गोरखपुर में बुधवार को 5 घंटे की बिजली कटौती:निजामपुर में ट्रांसफार्मर शटडाउन, सुधार कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित

गोरखपुर में बुधवार को 5 घंटे की बिजली कटौती:निजामपुर में ट्रांसफार्मर शटडाउन, सुधार कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित

गोरखपुर में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग की ओर से बिजनेस प्लान के तहत सुधार कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बुधवार को बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से जुड़े निजामपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। विभाग के मुताबिक बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र के 11 केवी निजामपुर फीडर पर काम किया जाएगा। इस दौरान निजामपुर गोड़ियाना क्षेत्र में लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर बंद रखा जाएगा। इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। समय से पहले निपटा लें जरूरी काम बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें। विभागीय टीम तय समय में कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करेगी। अधिकारियों का कहना है कि बिजनेस प्लान के तहत नेटवर्क को मजबूत करने और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए यह कार्य किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *