सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में शराब के नशे में धुत सरकारी डॉक्टर ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर लगने के चलते महिला घायल हो गई। जिसका सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पुलिस ने गाड़ी को ड्रिंक एंड ड्राइव में जब्त कर लिया। डॉक्टर सीकर के एसके हॉस्पिटल में पोस्टेड है। जानकारी के अनुसार घटना सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पिपराली चौराहे के नजदीक की है। सीकर के एसके मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले एसके हॉस्पिटल के डॉक्टर देशमुख (डिप्टी डायरेक्टर) शराब के नशे में थे। जिन्होंने पहले तो किसी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद एक महिला को टक्कर मारी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डॉक्टर की गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब ब्रेथ एनेलाइजर से डॉक्टर की जांच की तो उसमें शरीर में अल्कोहल होना पाया गया। इसके बाद एमवी एक्ट में गाड़ी को जब्त किया गया। मामले में उद्योग नगर थाने के सब इंस्पेक्टर भंवरलाल का कहना है कि मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।


