बरेली में मोबाइल छीनने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:चोरी का फोन और मोटरसाइकिल बरामद, नशे के लिए करते थे चोरी

बरेली में मोबाइल छीनने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:चोरी का फोन और मोटरसाइकिल बरामद, नशे के लिए करते थे चोरी

बरेली | थाना कैंट पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। यह घटना मोहनपुर की ओर से दुकान से सामान लेकर लौट रहे अहसान निवासी ग्राम टपरी, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के साथ हुई थी। शाम लगभग 4:30 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना कैंट में बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, 2 जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इसरार, शावेज और सलीम उर्फ बाबू उर्फ बवाला शामिल हैं। ये सभी वार्ड नं. 03, ठिरिया निजावत खां, थाना कैंट, बरेली के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी योजना मोबाइल बेचकर पैसे आपस में बांटने की थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *