बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सम्राट बोले- राबड़ी आवास खाली होकर रहेगा, दामाद के प्यार में बेटी का मर्डर, पुलिस पर तीर से हमला

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सम्राट बोले- राबड़ी आवास खाली होकर रहेगा, दामाद के प्यार में बेटी का मर्डर, पुलिस पर तीर से हमला

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। राबड़ी आवास खाली करने को लेकर सियासत गरमाई है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बंगला खाली होगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता है। अररिया में दामाद के प्यार में मां ने बेटी की हत्या कर दी। वहीं, पटना में बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. ‘बंगला खाली होगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता’ सरकार ने लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बंगला खाली नहीं होगा। फोर्स बुलाकर खाली करवा लीजिए। मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है मेरा घर खाली हो जाएगा। पक्का खाली होगा। धरती पर कोई रोक नहीं सकता है। कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है। कोई राजतंत्र नहीं है। लोकतंत्र है। मां को अलग घर चाहिए। बेटे को अलग घर चाहिए। मां-बेटे और पति को अलग-अलग सुरक्षा चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 2. रिश्ता बरकरार रखने के लिए तेजस्वी को वादा निभाना होगा AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने विधान परिषद की एक सीट पर अपनी पार्टी का दावा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय हमने तेजस्वी यादव की पार्टी ने सहयोग किया था और अब तेजस्वी यादव को अपना वादा पूरा करना चाहिए। अख्तरुल इमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय भी मेरी पार्टी एक सीट चाहती थी, लेकिन उस समय तेजस्वी यादव ने आगे मौका देने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें 3. दामाद के प्यार में बेटी का मर्डर, 5 साल से अफेयर अररिया में एक मां ने बेटी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान साजिदा परवीन (16) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मां का उसकी बेटी के पति यानी दामाद से अफेयर था। सास ने दामाद ने साथ रहने के लिए साजिदा की हत्या कर दी। दोनों का अफेयर चलता रहे और कोई विवाद ना हो, इसलिए मां ने बेटी की अपने बॉयफ्रेंड से शादी कराई थी। वारदात जिले के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 की है। पूरी खबर पढ़ें 4. जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान महिशौत निवासी नंदन चौपाल की पत्नी अंजली देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंजली की मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए चोरी-छिपे अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जल रही चिता को पानी डालकर बुझाया। फिर शव को कब्जे में लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद छात्रा ने किया सुसाइड पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है। वह 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की दोस्त अंशु ने बताया कि सुसाइड से पहले श्रुति ने किसी लड़के से बात की थी। वो काफी रो रही थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी। कहा- वो लड़का उससे बात नहीं कर रहा। पूरी खबर पढ़ें 6. पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने पुलिस जवानों पर तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमले किए। जिसमें ग्रामीण पुलिस के जवान के सिर में तीर लग गया, जबकि 6 से अधिक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल ग्रामीण पुलिस कर्मी शंकर पासवान सहित घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल श्रीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ग्रामीण पुलिस जवान को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. बोरी में बंद मिली 10 साल की बच्ची की लाश समस्तीपुर में 10 साल की बच्ची का शव बोरी में बंद मिला है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। आरोप पड़ोसी पर है। बच्ची की बॉडी भी आरोपी के घर के पीछे मिली है। लाश मिलने की सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ की। इस बीच आरोपी के परिवार वाले मौके से फरार गए। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की बच्ची की मौत का खुलासा हो पाएगा। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 8. होटल कारोबारी की लापता बेटी की लाश मिली किशनगंज में सोमवार को नदी किनारे 13 साल की एक बच्ची का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची 3 दिन से लापता थी। परिजनों के मुताबिक, वह घर से टहलने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिवार वाले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने डांटकर भगा दिया। कहा- बेटी किसी के साथ भाग गई होगी, दो दिन बाद आ जाएगी। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने दो दिनों तक आवेदन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. साधु बनकर घूम रहे युवक को थूक चटवाकर पीटा सीवान में साधु बनकर गांव-गांव घूमकर भिक्षा मांगने वाले युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी। भेद खुलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे लात-घूंसों से पीटा। थूक चटवाई और उठक-बैठक लगवाई। युवक का असली नाम रबिउद्दीन मियां है। वो यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। वो अपना नाम रवि बताता था। मामला दरौली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कई सालों से साधु बनकर गांव-गांव घूमते हुए पूजा-पाठ और भिक्षा के नाम पर लोगों से पैसे ले रहा था। वो सामान्य भिक्षा नहीं मांगता था, बल्कि कई बार मोटी रकम की मांग करता था। पूरी खबर पढ़ें 10. प्रदेश के सभी जिलों में कल उमस भरी गर्म महसूस होगी बिहार के सभी जिलों में कल भी गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। राबड़ी आवास खाली करने को लेकर सियासत गरमाई है। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बंगला खाली होगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता है। अररिया में दामाद के प्यार में मां ने बेटी की हत्या कर दी। वहीं, पटना में बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. ‘बंगला खाली होगा, कोई माई का लाल नहीं रोक सकता’ सरकार ने लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बंगला खाली नहीं होगा। फोर्स बुलाकर खाली करवा लीजिए। मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राबड़ी देवी के बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है मेरा घर खाली हो जाएगा। पक्का खाली होगा। धरती पर कोई रोक नहीं सकता है। कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है। कोई राजतंत्र नहीं है। लोकतंत्र है। मां को अलग घर चाहिए। बेटे को अलग घर चाहिए। मां-बेटे और पति को अलग-अलग सुरक्षा चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 2. रिश्ता बरकरार रखने के लिए तेजस्वी को वादा निभाना होगा AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने विधान परिषद की एक सीट पर अपनी पार्टी का दावा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय हमने तेजस्वी यादव की पार्टी ने सहयोग किया था और अब तेजस्वी यादव को अपना वादा पूरा करना चाहिए। अख्तरुल इमान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के समय भी मेरी पार्टी एक सीट चाहती थी, लेकिन उस समय तेजस्वी यादव ने आगे मौका देने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें 3. दामाद के प्यार में बेटी का मर्डर, 5 साल से अफेयर अररिया में एक मां ने बेटी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान साजिदा परवीन (16) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मां का उसकी बेटी के पति यानी दामाद से अफेयर था। सास ने दामाद ने साथ रहने के लिए साजिदा की हत्या कर दी। दोनों का अफेयर चलता रहे और कोई विवाद ना हो, इसलिए मां ने बेटी की अपने बॉयफ्रेंड से शादी कराई थी। वारदात जिले के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 की है। पूरी खबर पढ़ें 4. जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान महिशौत निवासी नंदन चौपाल की पत्नी अंजली देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंजली की मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए चोरी-छिपे अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जल रही चिता को पानी डालकर बुझाया। फिर शव को कब्जे में लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद छात्रा ने किया सुसाइड पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली श्रुति कुमारी (17) है। वह 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की दोस्त अंशु ने बताया कि सुसाइड से पहले श्रुति ने किसी लड़के से बात की थी। वो काफी रो रही थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी। कहा- वो लड़का उससे बात नहीं कर रहा। पूरी खबर पढ़ें 6. पुलिस टीम पर हमला, जवान के सिर में लगा तीर पूर्णिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने पुलिस जवानों पर तीर, ईंट-पत्थर और भाले से हमले किए। जिसमें ग्रामीण पुलिस के जवान के सिर में तीर लग गया, जबकि 6 से अधिक अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायल ग्रामीण पुलिस कर्मी शंकर पासवान सहित घायल पुलिस कर्मियों को तत्काल श्रीनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ग्रामीण पुलिस जवान को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया अस्पताल रेफर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 7. बोरी में बंद मिली 10 साल की बच्ची की लाश समस्तीपुर में 10 साल की बच्ची का शव बोरी में बंद मिला है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। आरोप पड़ोसी पर है। बच्ची की बॉडी भी आरोपी के घर के पीछे मिली है। लाश मिलने की सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर तोड़फोड़ की। इस बीच आरोपी के परिवार वाले मौके से फरार गए। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद की बच्ची की मौत का खुलासा हो पाएगा। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 8. होटल कारोबारी की लापता बेटी की लाश मिली किशनगंज में सोमवार को नदी किनारे 13 साल की एक बच्ची का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बच्ची 3 दिन से लापता थी। परिजनों के मुताबिक, वह घर से टहलने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिवार वाले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने डांटकर भगा दिया। कहा- बेटी किसी के साथ भाग गई होगी, दो दिन बाद आ जाएगी। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने दो दिनों तक आवेदन नहीं लिया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. साधु बनकर घूम रहे युवक को थूक चटवाकर पीटा सीवान में साधु बनकर गांव-गांव घूमकर भिक्षा मांगने वाले युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी। भेद खुलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे लात-घूंसों से पीटा। थूक चटवाई और उठक-बैठक लगवाई। युवक का असली नाम रबिउद्दीन मियां है। वो यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। वो अपना नाम रवि बताता था। मामला दरौली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कई सालों से साधु बनकर गांव-गांव घूमते हुए पूजा-पाठ और भिक्षा के नाम पर लोगों से पैसे ले रहा था। वो सामान्य भिक्षा नहीं मांगता था, बल्कि कई बार मोटी रकम की मांग करता था। पूरी खबर पढ़ें 10. प्रदेश के सभी जिलों में कल उमस भरी गर्म महसूस होगी बिहार के सभी जिलों में कल भी गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *