साप्ताहिक सतीक्षा बैठक, संपर्क पोर्टल मामलों के निस्तारण पर जोर:सीमावर्ती गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

साप्ताहिक सतीक्षा बैठक, संपर्क पोर्टल मामलों के निस्तारण पर जोर:सीमावर्ती गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने बजट घोषणाओं के लागू करने की स्थिति का जायजा लेते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एच.आर. विश्नोई और नगर परिषद आयुक्त अनिल विश्नोई को शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों के दुरुस्तीकरण, सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्यों की समुचित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कलेक्टर ने बिजली, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में बिजली, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया। ये रहे मौजूद बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण, एसीईओ गौतम चौधरी, एसडीएम पूजा चौधरी, पीएचईडी अधिशासी अभियंता ओ.पी. वर्मा, सीएमएचओ प्रताप सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *