बक्सर में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। वीर कुंवर सिंह उत्पाद चेक पोस्ट पर एक ट्रक से 21 लाख रुपये से अधिक की 203 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। यह शराब जूट की बोरियों के बंडलों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर वीर कुंवर सिंह उत्पाद चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। कुल 203 पेटियां बरामद हुईं प्रारंभिक तलाशी में ट्रक में जूट की बोरियों के बंडल लदे हुए थे। हालांकि, गहन जांच करने पर अधिकारियों को इन बोरियों के बीच बड़ी संख्या में विदेशी शराब की पेटियां मिलीं। इसके बाद ट्रक को जब्त कर शराब की गिनती की गई, जिसमें कुल 203 पेटियां बरामद हुईं। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि इस कार्रवाई में ट्रक चालक और सह चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गीलौह गांव निवासी राहुल सिंह और हरियाणा के बहोड़ाकला निवासी कृष्णा यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे। यह खेप पटना पहुंचाई जानी थी, जहां बिहार के तस्कर उन्हें आगे की जानकारी देने वाले थे। उत्पाद विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण यह बड़ी खेप पकड़ी गई। उत्पाद विभाग ने ट्रक, शराब और अन्य संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। बक्सर में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। वीर कुंवर सिंह उत्पाद चेक पोस्ट पर एक ट्रक से 21 लाख रुपये से अधिक की 203 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। यह शराब जूट की बोरियों के बंडलों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर वीर कुंवर सिंह उत्पाद चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। कुल 203 पेटियां बरामद हुईं प्रारंभिक तलाशी में ट्रक में जूट की बोरियों के बंडल लदे हुए थे। हालांकि, गहन जांच करने पर अधिकारियों को इन बोरियों के बीच बड़ी संख्या में विदेशी शराब की पेटियां मिलीं। इसके बाद ट्रक को जब्त कर शराब की गिनती की गई, जिसमें कुल 203 पेटियां बरामद हुईं। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि इस कार्रवाई में ट्रक चालक और सह चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गीलौह गांव निवासी राहुल सिंह और हरियाणा के बहोड़ाकला निवासी कृष्णा यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी हरियाणा से शराब लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे। यह खेप पटना पहुंचाई जानी थी, जहां बिहार के तस्कर उन्हें आगे की जानकारी देने वाले थे। उत्पाद विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण यह बड़ी खेप पकड़ी गई। उत्पाद विभाग ने ट्रक, शराब और अन्य संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।


