बांका जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार दोपहर पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने चांदन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंचल कार्यालय के सर्वेयर अमीन आदित्य कुमार को 8,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अमीन से पूछताछ की जा रही है। चांदन प्रखंड निवासी दिनेश कुमार मंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन के कागजात में माता-पिता के नाम में त्रुटि थी। इस त्रुटि को सुधारने के लिए सर्वेयर अमीन आदित्य कुमार ने उनसे कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दिनेश मंडल ने 6 मई को पटना निगरानी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत दिनेश मंडल ने अमीन को 8,500 रुपये दिए। राशि स्वीकार करते ही सिविल ड्रेस में मौजूद विजिलेंस टीम ने अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अमीन टीम से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया निगरानी विभाग के अधिकारी मो. रफी ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने पुष्टि की कि जमीन संबंधी त्रुटि सुधारने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी रजौन विद्युत कार्यालय में विजिलेंस टीम ने एसडीओ विजेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। बांका जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार दोपहर पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने चांदन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंचल कार्यालय के सर्वेयर अमीन आदित्य कुमार को 8,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अमीन से पूछताछ की जा रही है। चांदन प्रखंड निवासी दिनेश कुमार मंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन के कागजात में माता-पिता के नाम में त्रुटि थी। इस त्रुटि को सुधारने के लिए सर्वेयर अमीन आदित्य कुमार ने उनसे कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दिनेश मंडल ने 6 मई को पटना निगरानी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत दिनेश मंडल ने अमीन को 8,500 रुपये दिए। राशि स्वीकार करते ही सिविल ड्रेस में मौजूद विजिलेंस टीम ने अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अमीन टीम से छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया निगरानी विभाग के अधिकारी मो. रफी ने बताया कि 15 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने पुष्टि की कि जमीन संबंधी त्रुटि सुधारने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी रजौन विद्युत कार्यालय में विजिलेंस टीम ने एसडीओ विजेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।


