घाटमपुर में प्रशासन आपके गांव:कोरियां में जर्जर पेड़ हटवाए, 35 विवादों में से 15 का मौके पर निस्तारण

घाटमपुर में प्रशासन आपके गांव:कोरियां में जर्जर पेड़ हटवाए, 35 विवादों में से 15 का मौके पर निस्तारण

घाटमपुर तहसील प्रशासन द्वारा ग्राम कोरियाँ में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जहां एक ओर ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं का कारण बने खतरनाक पेड़ को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई कराई गई। वहीं वर्षों पुराने जमीन विवादों सहित कुल 35 मामलों की सुनवाई कर 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्रशासन की सक्रियता से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कोरियाँ में ग्रामवासियों एवं चौकी प्रभारी द्वारा आनुपुर रोड पर खतरनाक एंगल पर खड़े एक पेड़ की जानकारी प्रशासन को दी गई। बताया गया कि इस पेड़ के कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके थे, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम को मौके पर बुलाया और पेड़ को चिह्नित कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई कराई गई, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। इसके साथ ही गांव में कुल 35 प्रकरणों से संबंधित आवेदनों की सुनवाई की गई। इनमें एक महिला मंजू पाल का सिविल न्यायालय से संबंधित मामला, जमीन बंटवारे से जुड़े ब्रह्मा नामक व्यक्ति के पांच प्रार्थना पत्र तथा अन्य कई फुटकर मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने अधिकांश मामलों में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। सबसे अहम कार्रवाई ग्राम कोरियाँ निवासी दिवंगत ब्रह्मा पुत्र फागुनी के भूमि विवाद प्रकरण में देखने को मिली। बताया गया कि पट्टे से प्राप्त और भूमिधरी में परिवर्तित हो चुकी गाटा संख्या 488 की जमीन पर लंबे समय से कब्जा नहीं मिल पा रहा था। ब्रह्मा की मृत्यु के बाद उनके पुत्र योगेंद्र और रणधीर लगातार न्याय की गुहार लगा रहे थे। करीब एक वर्ष पुराने इस मामले का मौके पर ही निस्तारण करते हुए प्रशासन ने विपक्षी पक्ष पर सख्ती दिखाई और ट्रैक्टर से जुताई करवाकर जमीन पर कब्जा दिलाया गया। SDM बोले – पंद्रह प्रकरण निस्तारित घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने एक दिन में 15 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया। अब कोरिया गांव में कोई भी विवाद नहीं है। एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तस्वीरें देखिए….

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *