गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद पांचवे दिन भी बाजार नहीं खुले। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है, जहां आरआरएफ और पुलिस फोर्स तैनात है। मुख्य मार्ग पर पुलिस ने अभी भी बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक रखा है। हिंदू संगठनों के कायकर्ता सूर्या के घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। असद के घर पर बुल्डोजर की मांग सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद नायब तहसीलदार ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपकाया। इसमें कहा गया कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रशासन असद के पिता नवाब के घर को तोड़ने की कार्रवाई करने की तैयारी है। ईद पर सूर्या को मारे थे चाकू खोड़ा में नवनीत विहार कॉलोनी में बकरीद के दिन (28 मई) असद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 31 मई की तड़के पुलिस ने असद को एनकाउंटर में मार गिरायाख् पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में असद के पिता नवाब समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचवां आरोपी अभी फरार है। मंगलवार को छठ वें दिन भी खोड़ा में पुलिस फोर्स तैनात है।


