पंजाब में महिलाओं को मावा धीयां सत्कार योजना के तहत एक हजार व 1500 रुपए एक जुलाई से मिलने शुरू हो जाएंगे। पैसे सीधे उनके खाते में आएंगे। इसका खुलासा सीएम भगवंत मान ने खुद एक टीवी के प्रोग्राम में यह खुलासा किया है। वहीं, उन्होंने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को लेकर पहली बार बोला है। उन्होंने कहा कि वह रिटायर हो गया है। कोई बात नहीं, उसको भी मेरा गुडलक है। जहां तक राज्यसभा की टिकट बेचने के सवाल है, उन्होंने कहा कि हरभजन कह दे कि उनसे राज्यसभा की टिकट के बदले एक रुपया भी भगवंत मान और केजरीवाल ने लिया है तो मेरे लिए सॅल्फास की गोली की तरह होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि वैसे तो चुनाव फरवरी में है। लेकिन अगर नवंबर में भी करवाए जाते है, तो हम तैयार है। उन्होंने बीजेपी को माइग्रेशन पार्टी तक कहा है।
अब जानिए सीएम ने प्रोग्राम में क्या है – 1. कार्ड जबमर्जी बने, पेमेंट जुलाई से मिलेगी सीएम ने कहा, अगले महीने से हम अपनी माताओं और बहनों को आत्मसम्मान देंगे। महिलाओं को हजार व 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। हमारी प्रोसेस अस्सी प्रतिशत पूरी हो गई है। एक जुलाई को हमारी माताओं-बहनों को बहुत बड़ा गिफ्ट मिलेगा। जब एंबर ने उनसे पूछा गया कि एरियर भी देंगे। इस पर सीएम ने कहा कि जिनके कागज नहीं बने या जुलाई में नहीं बनेंगे। जब भी वह कार्ड बनवाएंगी, तो उन्हें जुलाई से पेमेंट दी जाएगी। 2. हमने स्टेज ही नहीं स्टेट चलाकर दिखा दी सीएम ने कहा, श्री लंका के सनथ जयसूर्या को जब तक बाकी टीमों ने बल्लेबाज माना, वह तब तक वह अपनी टीम को दो वर्ल्ड कप जीत चुका था। मुझे यह (विरोधी दल) नेता न मानें, मुझे इनसे सर्टिफिकेट नहीं लेना है। मुझे जनता से सर्टिफिकेट लेना है। मैं कल ही पब्लिक से सर्टिफिकेट लेकर आऊंगा। यह कह रहे थे कि स्टेज व स्टेज चलाना अलग बात है। हमने स्टेट चलाकर दिखा दिया है। साढ़े चार साल बाद प्रो-इंकम्बेंसी है। पंजाब के फैसले, पंजाब के विरसे और कल्चर के हिसाब से भगवंत मान लेते हैं। बीजेपी में कांग्रेस भरी है। बीजेपी माइग्रेशन पार्टी है। 3. नवंबर में चुनाव के लिए कितने तैयार जब सीएम से सवाल हुआ कि हो सकता है कि पंजाब में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में कर दिए जाएं। चुनाव इसी साल हो जाएं। तो पंजाब सरकार इसके लिए तैयार है। इस पर सीएम का जवाब था कि हम बिल्कुल तैयार हैं। यह तो इलेक्शन कमीशन का प्ररोगेटिव है। अगर नवंबर, दिसंबर या जनवरी में चुनाव करवाने है। हमारे यहां तो फरवरी में होते चुनाव हैं, पिछली बार नतीजा 10 मार्च को आया था। क्योंकि इस सीजन में गोवा, यूपी का चुनाव था। अगर नवंबर में भी हैं तो भी हम तैयार हैं। यह आम आदमी पार्टी की पहली सरकार है, तो पांच सालों के लिए किए वादे चार साल में पूरे कर दिए हैं। हमने सारी गारंटियां पूरी कर दी हैं। 4. हरभजन ही नहीं सबके जाने का दुख हरभजन तो आपके छोटे भाई हैं। वह भी पार्टी छोड़कर चले गए। कुछ तो हुआ होगा। क्यों चले गए। सीएम ने कहा, पता नहीं दिल में क्या आया। भला हुआ लड़ नेड़ियो छुट्टया… लगदी नालों टूटदी चंग। एंकर ने कहा कि आपको हरभजन के जाने का दुख है। उन्होंने कहा कि मुझे सबके जाने का दुख है। ऐसा होना नहीं चाहिए था। हमने तो अच्छे चुने थे। लेकिन बंदे के दिल में क्या है। लेकिन मुझे इतना विश्वास है, जो जड़ों से जुड़ा नहीं रहता है। जब पूछा गया कि हरभजन सिंह कहते हैं कि राज्यसभा की टिकट बेची गई। इस पर सीएम ने कहा, एक हरभजन कह दे कि राज्यसभा मेंबर बनने के लिए एक रुपया लिया था। वह मेरे लिए एक रुपया नहीं, सल्फास की गोली होगी। हालांकि उन्हें रोनकी के सवाल पर कहा कि वह रिटायर हो गया, गुडलक। मुझे इतना पता है कि स्पोर्ट्स हारना भी सिखाती है।


