सुल्तानपुर CHC में पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट,VIDEO:इलाज करा रहे घायलों पर दूसरे पक्ष ने बोला हमला, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

सुल्तानपुर CHC में पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट,VIDEO:इलाज करा रहे घायलों पर दूसरे पक्ष ने बोला हमला, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

सुल्तानपुर के धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाज करा रहे घायलों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने इमरजेंसी वार्ड के भीतर ही हमला कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र स्थित CHC में सोमवार शाम मरीजों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया गया कि PRV-112 की टीम चार गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए CHC लेकर पहुंची थी। इमरजेंसी में उनका उपचार चल रहा था, तभी दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया। इमरजेंसी ब्लॉक के अंदर घुसकर मारपीट आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद इमरजेंसी ब्लॉक के अंदर घुसकर घायलों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से हुई मारपीट के चलते अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना से डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख CHC के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुणेश सिंह ने तत्काल धनपतगंज थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। CHC प्रभारी डॉ. अरुणेश सिंह ने थानाध्यक्ष को लिखित पत्र देकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *