IIT-JEE एडवांस्ड 2026 में हरियाणा के 42% स्टूडेंट पास:सुपर-100 में 91 बच्चे हुए सिलेक्ट; हिसार सबसे अव्वल, 16 विद्यार्थियों ने एग्जाम क्लियर किया

IIT-JEE एडवांस्ड 2026 में हरियाणा के 42% स्टूडेंट पास:सुपर-100 में 91 बच्चे हुए सिलेक्ट; हिसार सबसे अव्वल, 16 विद्यार्थियों ने एग्जाम क्लियर किया

हरियाणा के प्रतिष्ठित सुपर 100 कार्यक्रम के 91 विद्यार्थियों ने IIT-JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेष शैक्षणिक सहयोग और समान अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हरियाणा सुपर 100 (HS-100) के कुल 206 विद्यार्थियों का आईआईटी-जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आया है। इनमें से 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 206 विद्यार्थियों के संकलित परिणामों के आधार पर कार्यक्रम ने 44.2 % की प्रभावशाली सफलता दर हासिल की, जो राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मार्गदर्शन, शैक्षणिक सहयोग और परिणामोन्मुखी कोचिंग व्यवस्था की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

हिसार से 16 स्टूडेंट हुए पास

सूबे से सफल विद्यार्थियों में 24 विद्यार्थी सामान्य वर्ग, 30 विद्यार्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा 37 विद्यार्थी अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से हैं। परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा और कार्यक्रम के तहत 34 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
जिला स्तर पर हिसार सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, जहां से 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। फतेहाबाद 9 सफल विद्यार्थियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि फरीदाबाद और जींद से 8-8 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। कैथल के 7, गुरुग्राम और रेवाड़ी से 6-6 विद्यार्थी सफल रहे, जबकि महेंद्रगढ़, भिवानी, कुरुक्षेत्र और पलवल से 4-4 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

इन जिलों से 2-2 स्टूडेंट ने पास किया एग्जाम

इसके अलावा चरखी दादरी, झज्जर, सोनीपत, नूंह (मेवात), पंचकूला और सिरसा से 2-2 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि अंबाला, करनाल और यमुनानगर से 1-1 विद्यार्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस प्रकार हरियाणा के विभिन्न जिलों से कुल 91 विद्यार्थियों ने सुपर 100 कार्यक्रम के अंतर्गत आईआईटी-जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *